सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी (OTT ) सीरीज "तांडव" को लेकर अमेजन प्राइम (Amazon Prime Video's Tandav) से जवाब मांगा है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेता राम कदम (Ram Kadam) द्वारा रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है. BJP सांसद मनोज कोटक ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर ओटीटी के नियमन की मांग की है. उनका कहना है कि यह अश्लीलता, हिंसा, नशे, अपशब्दों और घृणा से भरा है और कभी कभार यह हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस भी पहुंचाता है..
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
राम कदम ने फिल्म क्रिएटर्स, एक्टर्स और निर्देशक के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है. कदम का कहना है कि सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया अभिनीत इस वेब सीरीज (Web Series) में हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है और यह हर बार होता है.राम कदम ने उन दृश्यों की ओर इशारा किया, जिनमें भगवान शिव का मजाक उड़ाया गया है और मांग रखी कि इन्हें हटाया जाए. इस वेब सीरीज में काम करने वाले मोहम्मद जीशान अयूब ने माफी मांगी है. उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री (Information and Broadcasting Minister Prakash Javadekar) से अमेजन प्राइम (Amazon Prime) और नेटफ्लिक्स (Netflix) जैसे OTT के कंटेंट की समीक्षा के लिए एक सेंसर बोर्ड गठित करने की मांग की है.
आखिरकार क्यों हर बार फिल्मों और वेब सीरीज में हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का काम किया जाता है। ताजा उदाहरण नई वेब सीरीज 'तांडव' है। सैफ अली खान एक बार फिर ऐसी फिल्म या सिरीज़ का हिस्सा है जो हिन्दू भावनाओं
— Ram Kadam - राम कदम (@ramkadam) January 17, 2021
को ठेस पहुचाता है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर को सिरीज़ से भगवान pic.twitter.com/z35cHoiw9d
शनिवार को बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने भी जावड़ेकर को पत्र लिखा था. कोटक का कहना है कि यह अश्लीलता, हिंसा, नशे, अपशब्दों और घृणा से भरा है और कभी कभार यह हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस भी पहुंचाता है...राम कदम ने हिन्दी में ट्वीट कर कहा, मैं इस वेब सीरीज के क्रिएटर्स, अभिनेता और निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए घाटकोपर पुलिस स्टेशन जा रहा हूं.. इसमें हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया गया है और हिन्दुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है.
" ऐसा क्यों होता है कि हर बार फिल्म और वेब सीरीज में हिन्दू देवी और देवताओं का अपमान किया जाता है? ताजा उदाहरण तांडव है और सैफ अली खान एक बार फिर ऐसी फिल्म या सीरीज का हिस्सा हैं, जिनमें हिन्दू की भावनाओं को आहत किया गया है."
Some Hope : @MIB_India sends notice to #AmazonPrime on TANDAV web series over its hinduphobic content. Seeks immediate response.#BanTandavNow
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 17, 2021
राम कदम ने कहा, भगवान शिव से जुड़े दृश्य वेब सीरीज से हटाए जाएं. अभिनेता जीशान अयूब और निर्देशक अली अब्बास जफर को माफी मांगनी होगी. बदलाव होने तक 'तांडव' का बहिष्कार किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं