विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2011

लोकपाल : पीएम ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

लोकपाल के मसले पर विचार-विमर्श के लिए प्रधानमंत्री ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जबकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल इसपर मंगलवार को बैठक करेगा।
नई दिल्ली: लोकपाल के मसले पर विचार-विमर्श के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जबकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल इस विधेयक पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को बैठक करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।  सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के नेताओं की एक बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल की यह बैठक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रूस यात्रा (15 से 17 दिसम्बर) के बाद होनी थी लेकिन सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की मुहिम को देखते हुए यह बैठक पहले हो रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल, कैबिनेट, संप्रग, बैठक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com