विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ने कहा- पीओके वापस लेना चाहे तो भारत को कोई नहीं रोक सकता

केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने गुरुवार को कहा कि भारत यदि पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) लेना चाहे तो उसे कोई रोक नहीं सकता.

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ने कहा- पीओके वापस लेना चाहे तो भारत को कोई नहीं रोक सकता
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने गुरुवार को कहा कि भारत यदि पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) लेना चाहे तो उसे कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने जोर दे कर कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अहीर ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) पिछली सरकारों की गलतियों की वजह से पाकिस्तान के अधीन है.

यह भी पढ़ें: फ़ारूक अब्दुल्ला ने पीओके पर फिर दिया विवादित बयान, मच गया कोहराम

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से अलग कहा कि मैं कहता हूं कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और पिछली सरकारों की गलतियों की वजह से यह पाकिस्तान के पास है. यदि हम पीओके वापस लेने का प्रयास करते हैं तो हमें कोई रोक नहीं सकता क्योंकि यह हमारा अधिकार है. मंत्री ने कहा कि भारत पाकिस्तान से यह क्षेत्र वापस लेने का प्रयास करेगा.

यह भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल, कहा- आजाद कश्मीर की बात करना गलत, POK पाकिस्तान का हिस्सा

एक दिन पहले ही नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तान भारत को जम्मू कश्मीर का वह हिस्सा नहीं लेने देगा जो उसके कब्जे में है. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते यह बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पीओके पाकिस्तान का है.

VIDEO: पीओके से भारत आने वाली विमला का 70 साल बाद पूरा हुआ सपना

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, PoK, Hansraj Gangaram Ahir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com