विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2018

भाजपा सांसद नरसिम्हा राव की कार से लगी दो महिलाओं को टक्कर, एक की मौत

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में आज शाम भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव की कार से टक्कर लगने के कारण एक महिला की मौत हो गयी.

भाजपा सांसद नरसिम्हा राव की कार से लगी दो महिलाओं को टक्कर, एक की मौत
जीवीएल नरसिम्हा राव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में आज शाम भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव की कार से टक्कर लगने के कारण एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल एक अन्य महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति स्थिर बतायी गयी है. उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग सुरक्षित हैं. 

कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजनीतिक चुनौती खड़ी कर पाने में अक्षम: भाजपा

पुलिस ने बताया कि राज्यसभा सदस्य प्रकाशम जिले से विजयवाड़ा की ओर जा रहे थे. उसी समय कोलानुकोंडा गांव में दो महिलाओं ने अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गयी.

VIDEO: कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक है : जेवीएल नरसिम्हा राव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Leader GVL Narasimha Rao, Narasimha Rao Car Hits Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com