केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है. अनुराग ठाकुर ने आप के गुजरात चुनाव की तैयारियों के बारे में कहा कि वे सिर्फ मीडिया के जरिए माहौल बनाते हैं. असल में उनके पास जमीन पर कुछ भी नहीं" है. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान एएनआई से बात करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने पहले भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा है, आपने उनकी हालत देखी है.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में एक सीट नहीं जीत सके, क्या आपने उत्तराखंड, गोवा में उनकी हालत देखी? कभी-कभी वे मीडिया के माध्यम से माहौल बनाते हैं लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं होता है." प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए अनुराग ठाकुर ने उन्हें "दुनिया का सबसे प्रिय नेता" का तमगा दिया. उन्होंने कहा, 'साल के अंत में बीजेपी फिर से हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी सरकार बनाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ में अनुराग ठाकुर बोले कि हमारे पीएम को विश्व स्तर पर दुनिया के सबसे चहेते नेता के रूप में जाना जाता है. जब भी देश में चुनाव होते हैं, बीजेपी को पीएम मोदी के नाम पर एकतरफा वोट मिलते हैं. पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी की भारी हार के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा कि पार्टी राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव जीतेगी. उन्होंने कहा, "हमने पंजाब में प्रचार बहुत देर से शुरू किया लेकिन हमारी सीटें कम नहीं हुईं, हमारा वोट शेयर भी बढ़ा है.
ये भी पढ़ें: 'Covid के बाद कुछ लोगों को नई बीमारी हो गई है...'- उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना
इसी के साथ उन्होने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने की बात कही. इससे पहले दिन में, केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा की और शनिवार को गुजरात के लोगों से राज्य में आगामी चुनावों में अपनी पार्टी को एक मौका देने का आग्रह किया. उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करेगी.
VIDEO: कार एक्सीडेंड में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हुईं जख्मी, अस्पताल में भर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं