विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

बिहार में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है वजह

अदालत द्वारा इस मामले की सुनवाई की तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है.

बिहार में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है वजह
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान.
मुजफ्फरपुर:

बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एक परिवाद पत्र दायर किया गया. मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्यकांत तिवारी की अदालत में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा द्वारा दायर परिवाद पत्र में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान इमरान खान ने भारत के साथ परमाणु युद्घ छेड़ने और कश्मीर में खून खराबा करने की बात कर यहां के लोगों की भावना को भड़काने का काम किया है. 

ओझा ने बताया कि परिवाद पत्र भादवि की धारा 124 (ए), 125 और 505 के तहत दायर की गई है. उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा इस मामले की सुनवाई की तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है. 

BJP सांसद गौतम गंभीर ने पाक पीएम इमरान खान पर ली चुटकी, कहा- आपके 15 मिनट...

बता दें, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि 9/11 हमलों के बाद इस्लामोफोबिया (इस्लाम का भय) चिंताजनक ढंग से बढ़ा है और यह विभाजन पैदा कर रहा है जहां हिजाब पहनने को कुछ देशों ने समुदाय के खिलाफ “हथियार” बना लिया है. खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में जलवायु परिवर्तन, धन शोधन एवं इस्लामोफोबिया सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. खान ने कहा कि पश्चिमी देशों में अरबों मुस्लिम अल्पसंख्यकों की तरह रह रहे हैं तथा 9/11 के हमले के बाद से इस्लामोफोबिया चिंताजनक गति से बढ़ा है. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, बोले- अब हम और बड़ा झटका...

उन्होंने कहा, ‘इस्लामोफोबिया विभाजन पैदा कर रहा है, हिजाब एक हथियार बन गया है, एक महिला अपने वस्त्र निकाल सकती है किंतु वह अधिक वस्त्र नहीं पहन सकती. यह 9/11 के बाद हुआ है तथा यह इसलिए शुरू हुआ क्योंकि कुछ पश्चिमी देशों ने इस्लाम की तुलना आतंकवाद से की है.' खान ने ‘कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद'' शब्द के प्रयोग पर सवाल उठाया और कहा कि इस्लाम केवल एक है. उन्होंने कहा, ‘‘कट्टरपंथी इस्लाम जैसी कोई चीज नहीं है.' साथ ही उन्होंने कहा कि हर धर्म में कट्टरपंथी कृत्य करने वाले लोग होते हैं. खान ने कहा, ‘प्रत्येक धर्म का आधार करूणा एवं न्याय है तथा वही हमें जानवरों की दुनिया से अलग करते हैं.'

दुनिया के सामने भारत ने पाकिस्तान की खोली पोल, पूछे ये 5 बड़े सवाल जिसका जवाब देना होगा मुश्किल

VIDEO: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया: विदिशा मैत्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com