Farmers Protest Updates: केंद्र के नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों के आह्वान पर बुलाए गए ‘भारत बंद' के समर्थन में मंगलवार को देश के कई हिस्सों में दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे और परिवहन पर असर पड़ा. प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे और ट्रेन समेत यातायात को बाधित किया. बंद से आपात सेवाओं और बैंकों को दूर रखा गया. अखिल भारतीय बंद को अधिकतर विपक्षी दलों और कई ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिला. पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों और किसानों के प्रदर्शन का केंद्र बनी दिल्ली में बंद का असर दिखा. बंद को देखते हुए देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी. कई जगहों पर प्रदर्शन का असर दिखा. दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान पिछले 11 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर ट्रेनें रोकीं. किसान संगठनों द्वारा आहूत ''भारत बंद'' का मंगलवार को राजस्थान के अनेक इलाकों में शुरुआती असर मिला जुला रहा. प्रदेश की राजधानी जयपुर में ‘मंडियां' बंद थीं, लेकिन दुकान खुली थीं. प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें हैं. देश के अधिकतर हिस्सों में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतर मुख्य बाजार खुले रहे लेकिन ऐप आधारित कैब सेवाएं सड़कों पर नहीं दिखी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Bharat Bandh, Farmers Protest, Farm Bill