विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2020

बंगाल: तृणमूल कांग्रेस को झटका, इस्‍तीफा देने के बाद विधायक मिहिर गोस्‍वामी हुए BJP में शामिल

मिहिर गोस्‍वामी ने कहा, 'मुझे बार-बार अपमानित किया गया. पार्टी के समक्ष अपनी परेशानियों को जाहिर करने के बाद में इनका समाधान नहीं किया गया. लगता है कि नेतृत्‍व ने पार्टी पर से नियंत्रण खो दिया है.

बंगाल: तृणमूल कांग्रेस को झटका, इस्‍तीफा देने के बाद विधायक मिहिर गोस्‍वामी हुए BJP में शामिल
मिहिर गोस्‍वामी ने नई दिल्‍ली में बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण की
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) को झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस के विधायक मिहिर गोस्‍वामी (Mihir Goswami) ने बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया था. गोस्‍वामी ने पार्टी से इस्‍तीफा दिया था और शुक्रवार सुबह बीजेपी सांसद निशिथ प्रमाणिक के साथ नई दिल्‍ली रवाना हुए थे. दिल्‍ली में संवाददाताओं से बात करते हुए मिहिर गोस्‍वामी ने कहा कि वे अपना इस्‍तीफा पहले ही तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी को भेज चुके हैं.

बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मिहिर गोस्‍वामी को बीजेपी का ध्‍वज और पटका सौंपा, इस मौके पर बंगाल से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह और निशिथ प्रमाणिक भी मौजूद थे. इस मौके पर गोस्‍वामी ने कहा कि वे उत्‍तरी बंगाल में विकास लाना चाहिए थे लेकिन उन्‍हें लगता है कि यह क्षेत्र उपेक्षित रहा. गोस्‍वामी तृणमूल कांग्रेस के गठन के समय से ही पार्टी से जुड़े थे.

टीएमसी के बागी मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भी भेजी कॉपी

उन्‍होंने कहा, 'मुझे बार-बार अपमानित किया गया. पार्टी के समक्ष अपनी परेशानियों को जाहिर करने के बाद में इनका समाधान नहीं किया गया. ऐसा लगता है कि नेतृत्‍व ने पार्टी के ऊपर से नियंत्रण खो दिया है. ऐसे में मेरे लिए अपमानित होते हुए पार्टी में बने रहना संभव नहीं था, इसलिए मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया है. '

अमित शाह ने कहा- ममता सरकार को उखाड़ फेंकिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trinamool Congress, Mihir Goswami, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com