विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2019

...जब बीवी के लिए प्रचार करते हुए रो पड़े SP नेता आजम खान, कहा- मुझे बकरी और मुर्गी चोर बताया जा रहा है

रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने आजम खान (Azam khan) की पत्नी तजीन फातिमा को मैदान में उतारा है.

Also Read in
...जब बीवी के लिए प्रचार करते हुए रो पड़े SP नेता आजम खान, कहा- मुझे बकरी और मुर्गी चोर बताया जा रहा है
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद आजम खान(Azam khan).
  • अब उन पर बकरियां और मुर्गियां चुराने का आरोप लग रहे हैं
  • कहा, यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मैंने न तो आपको बेचा है और न ही खुद को
  • रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी
रामपुर:

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) ने एक चुनावी रैली में रो पड़े और कहा कि मुझ पर बकरियां और मुर्गियां चुराने के आरोप लग रहे हैं. आजम खान उपचुनाव के लिए रामपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. रैली को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा, 'मुझ पर आईपीसी 307 (हत्या की कोशिश) लगाई गई. मेरा आत्म-सम्मान मेरे और मेरे दोस्तों के लिए बहुत महंगा साबित हुआ. अब मुझ पर आरोप बकरियां और मुर्गियां चुराने के आरोप हैं.' आजम खान ने कहा, 'हे ईश्वर! आपने मुझे उसी वक्त क्यों नहीं मार दिया, अगर मैंने ऐसा कोई अपराध किया है तो.'

समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव में रामपुर सीट पर इस उम्मीदवार को उतारकर सबको चौंकाया

आजम खान ने कहा कि वह रामपुर के लोगों के हितों की हिफाजत की कीमत चुका रहे हैं. उन्होंने कहा, 'यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मैंने न तो आपको बेचा है और न ही खुद को.' बता दें, लोकसभा सांसद आजम मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय द्वारा भूमि अतिक्रमण के आरोपों का सामना कर रहे हैं. इस मामले को लेकर आजम खान 5 अक्टूबर को विशेष जांच दल (SIT) के समक्ष पेश हुए थे. तब SIT ने उनसे ढाई घंटे तक पूछताछ की थी. 

आजम खान के गढ़ रामपुर में जयाप्रदा को अब जंग जीतने का भरोसा, गाना गाकर किया चुनाव प्रचार; देखें VIDEO

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 29 अक्टूबर तय की है. आजम खान के खिलाफ 80 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं रामपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा को मैदान में उतारा है. यह सीट आजम खान के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी. 

Video: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : आज़म ख़ान पर केस कैसे-कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Rampur, Uttar Pradesh By Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com