विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2019

...जब आजम खान ने BJP की महिला सांसद के लिए कही अभद्र बात, हंगामा हुआ तो कहने लगे 'बहन-बहन'

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) की बीजेपी सांसद रमा देवी (Rama Devi) एक टिप्पणी को लेकर हंगामा मच गया.

Also Read in
...जब आजम खान ने BJP की महिला सांसद के लिए कही अभद्र बात, हंगामा हुआ तो कहने लगे 'बहन-बहन'
Azam Khan: सपा सांसद आजम खान. (फाइल फोटो)
  • आज़म ख़ान के बयान पर लोकसभा में हंगामा
  • स्पीकर ने आज़म से माफ़ी मांगने को कहा
  • चेयर, सदन की मर्यादा बनाए रखें: स्पीकर
नई दिल्ली:

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान (Azam Khan) की एक टिप्पणी को लेकर हंगामा मच गया. सपा सांसद आजम खान ने BJP सांसद रमा देवी (Rama Devi) के खिलाफ विवादित बयान दे दिया, जिस पर रमा देवी (Rama Devi) सहित संसद के सदस्यों ने आपत्ति जताई. जिस समय आजम खान ने टिप्पणी की थी बिहार के शिवहर से सांसद रमा देवी ने उस वक्त स्पीकर की कुर्सी पर बैठी हुई थीं.

आजम खान के 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर बीजेपी ने जताया कड़ा ऐतराज, कही यह बात ....

वहीं, स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह भाषा असंसदीय है. आपको मर्यादित होकर अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने आजम से माफी मांगने को कहा. इसके बाद हंगामा होने पर आजम खान रमा देवी को बहन-बहन कहने लगे. हालांकि बाद में आजम खान की इस बात को सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया. हालांकि इसके बाद आजम खान (Azam Khan) ने कहा कि अगर मैंने कोई भी आपत्तिजनक शब्द बोला है तो मैं अभी इसी वक्त इस्तीफा देता हूं. इसके बाद आजम खान लोकसभा से निकलकर चले गए. वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, 'मुझे नहीं लगता, आज़म खान जी का अध्यक्ष (रमा देवी) का असम्मान करने का इरादा था... ये लोग (BJP सांसद) बेहद अशिष्ट हैं, तो वे अंगुली उठाने वाले कौन होते हैं.'

जया प्रदा ने आजम खान पर कसा तंज, कहा- मैं तो आपको भाई मानती थी लेकिन आप तो....

बता दें कि आजम खान का विवादों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले कई बार उन्होंने विवादित बयान दिया है. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जया प्रदा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. बता दें कि आजम खान (Azam Khan) ने एक चुनावी रैली के दौरान रामपुर से बीजेपी की उम्मीदवार जया प्रदा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मुझे तो यह भी पता है कि वह तो अंदर अंडरवीयर भी खाकी का है पहनती है. उन्होंने (Azam Khan) रैली के दौरान जया प्रदा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया...उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है. 

VIDEO: विवादित बयान को लेकर आज़म ख़ान के खिलाफ़ FIR दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Rama Devi, Lok Sabha, BJP, SP, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com