- कहा- बाद में ऐसा कार्यक्रम बनाएंगे कि हर जिले के लोग यहां आ सकें
- समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे अयोध्या
- कहा- बाद में ऐसा कार्यक्रम बनाएंगे कि हर जिले के लोग यहां आ सकें
Ram Mandir Bhumi Pujan: अयोध्या (Ayodhya) में भूमि पूजन को ''ऐतिहासिक और भावनात्मक'' आयोजन बताते हुये उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और अनुरोध किया कि जो लोग आमंत्रित हैं, वही अयोध्या आएं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या के दौरे पर हैं. वह 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वहां मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने रामलला की नगरी पहुंचे हैं. योगी ने कहा, ''यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक है बल्कि एक भावनात्मक क्षण है क्योंकि 500 बाद राम मंदिर का काम आरंभ होने जा रहा है. यह नवभारत का निर्माण होगा. इस आयोजन के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा. मैं अपील करता हूं केवल जो लोग आमंत्रित हैं वह ही अयोध्या आएं, बाकी लोग अपने-अपने स्थानों पर रहें.''
राम मंदिर भूमि पूजन मौके पर देश की राजधानी को 11 लाख दीयों से जगमग करेगी दिल्ली BJP
उन्होंने कहा, ''चार और पांच अगस्त को हम लोग दीये जलायें, मंदिरों को सजायें, दीपोत्सव मनायें और रामायण का पाठ करते हुये उन लोगों को याद करें जिन्होंने मंदिर के लिये अपने प्राणों की आहुति दी.'' मुख्यमंत्री ने कहा, ''तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी. मैं तैयारियों की समीक्षा करने ही यहां आया हूं.”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के 135 करोड़ लोगों का नेतृत्व कर रहे है, इसलिये हर एक को अपने घर और आश्रम में रहना चाहिए ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सके.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय ने बताया, इस वजह से आडवाणी-जोशी को नहीं भेजा गया न्योता
अयोध्या आने के इच्छुक भक्तों को आश्वस्त करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''कोरोना महामारी खत्म होने के बाद एक ऐसा कार्यक्रम बनाया जाएगा जिससे हर जिले के लोग यहां आ सकें.''' कांग्रेस का नाम लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग ''नकारात्मक टिप्पणियां'' कर रहे हैं, वह केवल मंदिर निर्माण के कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं. मुख्यमंत्री दोपहर बाद अयोध्या पहुंचे और उन्होंने भूमि पूजन स्थल का निरीक्षण कया. वह हनुमानगढ़ी भी गये वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से आयोजन स्थल पर तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली. मुख्यमंत्री को रविवार को अयोध्या जाना था लेकिन उप्र की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरूण के निधन के कारण उन्होंने अपना दौरा स्थगित कर दिया था.
अयोध्या की दीवारों पर रामकथा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं