विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

PM मोदी के 'गाय' और 'ओम' वाले भाषण पर ओवैसी का आया Reaction, बोले- प्रधानमंत्री को चिंतित होना चाहिए कि...

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि प्रधानमंत्री से उम्मीद करते हैं कि जब तबरेज, पहलु खान या अखलाक मारे जा रहे हैं तो उन्हें यह सोचकर चिंतित होना चाहिए कि 'मेरे देश में क्या चल रहा है.'

Also Read in
PM मोदी के 'गाय' और 'ओम' वाले भाषण पर ओवैसी का आया Reaction, बोले- प्रधानमंत्री को चिंतित होना चाहिए कि...
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पीएम मोदी पर बोला हमला. (फाइल फोटो)
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाय वाले बयान पर विपक्ष का हमला
  • ओवैसी बोले- पीएम को सोचना चाहिए 'देश में क्या चल रहा है'
  • माजिद मेमन ने कहा- मोदी को धार्मिक मामलों का जिक्र नहीं करना चाहिए
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान 'गाय' को लेकर विपक्ष के रवैये पर निशाना साधा तो कुछ घंटे के भीतर ही विपक्षी नेताओं के कान खड़े हो गए. पीएम मोदी (PM Modi) ने मथुरा में एक कार्यक्रम में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों के कानों में जैसे ही 'ओम' और 'गाय' शब्द पड़ते हैं, उनके 'बाल खड़े हो जाते हैं.' इसे लेकर विपक्षी दलों ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इस बात के लिए चिंतित होना चाहिए कि गाय के नाम पर लोगों की हत्या हो रही है और संविधान का घोर उल्लंघन हो रहा है.

यह भी पढ़ें: मथुरा से PM मोदी ने शुरू किया सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान, कहा- भारत के पास कृष्ण हैं प्रेरणा स्त्रोत

प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछने पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुसलमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि भारत में लोग न केवल 'ओम' और 'गाय' सुनते हैं, बल्कि मस्जिदों की अजान, गुरुद्वारा में होने वाले पाठ और गिरजाघरों की घंटी की आवाज भी सुनते हैं. उन्होंने कहा, 'लोग जब गाय के नाम पर मारे जा रहे हैं तो आपको चिंतित होना चाहिए. प्रधानमंत्री को चिंतित होना चाहिए कि संविधान का घोर उल्लंघन हो रहा है .हम अपने प्रधानमंत्री से उम्मीद करते हैं कि जब तबरेज, पहलु खान या अखलाक मारे जा रहे हैं तो उन्हें यह सोचकर चिंतित होना चाहिए कि 'मेरे देश में क्या चल रहा है.'

यह भी पढ़ें: भारत में 'ट्विटर किंग' बने PM मोदी, ट्रंप-ओबामा के बाद दुनिया के तीसरे सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद माजिद मेमन ने कहा कि मोदी एक धर्मनिरपेक्ष देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्हें अक्सर धार्मिक मामलों का जिक्र नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, 'वह धर्मगुरु नहीं हैं... प्रधानमंत्री को स्पष्ट कर देना चाहिए कि 'मैं सरकार के मुखिया के तौर पर किसी को भी धर्म के नाम पर, 'ओम' या 'गाय' के नाम पर किसी को बर्दाश्त नहीं करूंगा, उन्हें अपने हाथ में कानून नहीं लेने दूंगा. 

यह भी पढ़ें:  कचरा बीनने वाली महिलाओं के साथ बैठकर PM मोदी ने कचरे से निकाली प्लास्टिक

भाकपा महासचिव डी. राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री 'ओम' और 'गाय' के मुद्दे क्यों उठा रहे हैं, जबकि उन्हें देश की अर्थव्यवस्था की बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'वह ऐसे समय में यह बात कह रहे हैं जब गाय और भगवान के नाम पर देश भर में पीट-पीट कर हत्या करने की घटनाएं हो रही हैं. उन्हें देश के प्रधानमंत्री की तरह व्यवहार करना चाहिए, वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए और बेरोजगारी की समस्या का समाधान करना चाहिए न कि विपक्ष पर हमला करना चाहिए.'

यह भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- सेकुलरिज्म के कुली नहीं बन सकते मुस्लिम, अपने समुदाय से चुनें नेता

बता दें कि पीएम मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा था, 'उन्हें महसूस होता है मानो देश 16वीं-17वीं सदी में पहुंच गया है. इस तरह के ज्ञान का इस्तेमाल देश को नुकसान पहुंचाने पर आमादा लोग करते हैं और उन्होंने ऐसा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रखी है.' 

VIDEO: मथुरा से PM मोदी ने शुरू किया सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, PM Modi, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com