सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Manoj Mukund Naravane) ने गुरुवार को तेजपुर स्थित चौथी कोर मुख्यालय का दौरा किया. अधिकारियों ने बताया कि नरवणे दो दिनों के दौरे पर तेजपुर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC पर भारत की सैन्य तैयारियों की व्यापक स्तर पर समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (Anil Chauhan) ने सेना प्रमुख को पूर्वी सेक्टर में चीन (China) से सटी सीमा पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती के बारे में विस्तृत जानकारी दी. सेना की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “सेना प्रमुख ने पूर्वी कमान के सभी कोर कमांडरों से बातचीत की और वर्तमान सुरक्षा स्थिति तथा सैन्य अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.”
वक्तव्य में कहा गया कि जनरल नरवणे ने देश की सीमाओं की सुरक्षा और अखंडता की रक्षा कर रहे सैनिकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सदैव सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित किया. पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ हुई झड़प के मद्देनजर भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूद सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने जम्मू-पठानकोट रीजन में फारवर्ड एरिया का किया दौरा
सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने भी अरुणाचल सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर वायु सीमा पर निगरानी रखने के लिए मुख्य ठिकानों पर अतिरिक्त युद्धक विमान और हेलीकाप्टर तैनात किए हैं. सूत्रों ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही इसलिए सेना सर्दियों में भी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों और हथियारों की संख्या बरकरार रखना चाहती है. जनरल नरवणे शुक्रवार को लखनऊ स्थित सेना की मध्य कमान का दौरा करेंगे.
(इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं