विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2011

'आरएसएस के करीबी थे अन्ना हजारे'

अन्ना हजारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख के करीब रहे थे। 'नई दुनिया' अखबार में छपी एक खबर में इसका दावा किया गया है।
New Delhi: अन्ना हजारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक नानाजी देशमुख के करीब रहे थे। 'नई दुनिया' अखबार में छपी एक खबर में इसका दावा किया गया है। अखबार में यह भी बताया गया है कि नानाजी देशमुख के ग्रामोदय प्रयोग स्थल गोंडा और चित्रकूट में भी अन्ना हजारे ने नानाजी के साथ कई दिन गुजारे थे। इसके अलावा अखबार में बताया गया है कि 28 साल पहले 1983 में ग्राम विकास के क्षेत्र में तमाम स्वैच्छिक संगठनों ने मिलकर ग्राम विश्व संस्था बनाई थी, जिसके अध्यक्ष नाना देशमुख और मंत्री अन्ना हजारे थे। अखबार में नानाजी के सहयोगी राम प्रकाश गुप्ता का बयान भी छपा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उस समय लगातार बैठकों का दौर चला था और अन्ना हजारे यहां तीन दिन रुके थे। अखबार में इस खबर के छपने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि अब अन्ना को सच्चाई स्वीकार कर लेना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अन्ना आरएसएस के एजेंट हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना हजारे, नानाजी देशमुख, आरएसएस, संघ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com