New Delhi:
बीजेपी ने सरकार से कहा है कि वह तब तक संसद ठीक ढंग से नहीं चलने देंगे जब तक कि सरकार एफडीआई मामले में रोलबैक नहीं करती या फिर विपक्ष के कामरोको प्रस्ताव पर चर्चा और वोट की अनुमति नहीं देती। उधर, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि बीजेपी शासित दो राज्य ऐसे हैं जो एफडीआई के समर्थन में हैं। एनडीटीवी से खास बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश ने बीजेपी नेता शांता कुमार के नेतृत्व वाले पैनल को इस बारे में जानकारी दी थी। इस बारे में बीजेपी शासित कर्नाटक ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। शर्मा ने कहा कि इससे साफ है कि बीजेपी का एक धड़ा रिटेल में एफडीआई का समर्थन कर रहा है। आनंद शर्मा ने बीजेपी को चुनौती दी है कि अगर वे गलत हैं तो उनका विरोध करें।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आनंद शर्मा, बीजेपी, गुजरात, हिमाचल, एफडीआई