कोलकाता:
पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में गिरफ्तार किए गए अस्पताल के छह निदेशकों को शुक्रवार को जमानत देने से इनकार कर दिया। इस अग्निकांड में 93 लोगों की मौत हुई थी। अलीपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चौधरी हिफाजत करीम ने साथ ही यह आदेश दिया कि अस्पताल के सातवें निदेशक आरएस अग्रवाल से डाक्टर की उपस्थिति में पूछताछ की जाए। अग्रवाल एसएसकेएम अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। अग्रवाल को अस्पताल में ही नौ दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया और वह पुलिस की निगरानी में हैं। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया था जहां उन्होंने दलील दी थी कि उनकी हालत ठीक नहीं है और वह पेशी के लिए हाजिर नहीं हो सकते। अदालत ने गत दिनों सरकारी और बचाव दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद छह आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि 23 दिसम्बर तक बढ़ा दी थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एएमआरआई, निदेशक, जमानत