विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

अहमदाबाद से 210 किमी दूर हुई अमित शाह, मोहन भागवत और संतों के बीच बैठक, BJP अध्यक्ष बोले- मंदिर वहीं बनाएंगे

लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई हैं. अयोध्या में राम मंदिर का निर्णाण कार्य जल्द से जल्द कैसे प्रारंभ हो इसके रास्ते तलाशने के लिए चर्चाओं का दौर जारी है.

अहमदाबाद से 210 किमी दूर हुई अमित शाह, मोहन भागवत और संतों के बीच बैठक, BJP अध्यक्ष बोले- मंदिर वहीं बनाएंगे
राम मंदिर निर्माण पर अमित शाह और मोहन भागवत के बीच बैठक (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (Rafale deal) को लेकर कवायद तेज हो गई हैं. अयोध्या में राम मंदिर का निर्णाण (Ram Temple at Ayodhya) कार्य जल्द से जल्द कैसे प्रारंभ हो इसके रास्ते तलाशने के लिए चर्चाओं का दौर जारी है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और हिंदू संतों ने शुक्रवार को अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद स्थल पर मंदिर निर्माण को लेकर आगे के रास्तों पर चर्चा की. यह जानकारी बैठक में हिस्सा लेने वाले धार्मिक नेताओं ने दी. उन्होंने बताया कि अहमदाबाद से 210 किलोमीटर दूर राजकोट में दो दिवसीय हिंदू आचार्य सभा बैठक में मौजूद भागवत और संतों ने स्पष्ट रूप से विचार व्यक्त किया कि मंदिर का निर्माण मई 2019 से पहले शुरू हो जाना चाहिए जब नरेंद्र मोदी सरकार का कार्यकाल समाप्त होगा. 

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ संतों के साथ आज राम मंदिर मुद्दे पर करेंगे चर्चा

हिंदू नेताओं ने बताया कि बैठक में अमित शाह ने भरोसा दिया कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण होगा. शुक्रवार को सम्पन्न हुई बैठक में हिस्सा लेने वाले आचार्य सतगिरि महाराज ने कहा, ‘मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई. एक रास्ता विधिक रास्ता है...नेता अपना काम कर रहे हैं. संतों ने कहा कि वे राम मंदिर निर्माण को जितना जल्दी संभव हो आगे बढ़ाना चाहते हैं.' राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले सतगिरि महाराज ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि वे दो..तीन महीने में कुछ करेंगे.'    

यूपी के मंत्री ने कहा, यदि राहुल भी राम मंदिर के पक्ष में तो कोर्ट के फैसले के इंतजार की क्या जरूरत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि मालिकाना हक विवाद पर जनवरी में सुनवायी किये जाने की उम्मीद है. यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा को मंदिर का निर्माण 2019 से पहले शुरू करने का एक अल्टीमेटम दिया गया, सतगिरि ने ना में जवाब दिया.    सतगिरि ने कहा, ‘मोहनजी ने अपनी इच्छा व्यक्त की कि राममंदिर का निर्माण 2019 चुनाव से पहले शुरू होना चाहिए लेकिन कोई अल्टीमेटम नहीं दिया गया.'    

अब पासवान की पार्टी की BJP से नई मांग- हमें झारखंड और यूपी में भी सीट दें, वहां भी है हमारा वोटबैंक

एक अन्य संत ने कहा कि शाह ने बैठक में विधिक मामले की जानकारी साझा की और उच्चतम न्यायालय द्वारा मामले की सुनवायी जनवरी में लिये जाने की संभावना के बारे में बात की. संत ने कहा, ‘अमित शाह ने हमें भरोसा दिया कि मंदिर का निर्माण उसी स्थल (अयोध्या में वहीं जो कि विवादों में है) पर होगा.' एक तीसरे संत ने धैर्य रखने की बात की और कहा, ‘वे (आरएसएस और भाजपा) जो भी जरूरी है करेंगे (मंदिर निर्माण के लिए).'    

तेजस्वी का फिर हमला: 2019 में बीजेपी की सरकार बनी तो राम की जगह पीएम मोदी का मंदिर होगा

आरएसएस प्रवक्ता विजय ठाकुर ने कहा कि हिंदू आचार्य सभा का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष पर होता है जिसमें हिंदू समाज से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा होती है. हिंदू सभा में भागवत और शाह के अलावा राम माधव और सुब्रमण्यम स्वामी जैसे नेताओं ने भी हिस्सा लिया. स्वामी ने कहा कि दलीलें हिंदुओं के पक्ष में हैं कि उन्हें राममंदिर के लिए जमीन मिल जाएगी लेकिन सवाल यह है कि उच्चतम न्यायालय मामले की सुनवायी कब करेगा. 

उन्होंने कहा,‘(पूर्व प्रधानमंत्री) नरसिंह राव ने कहा था कि यदि यह साबित हो जाता है कि उसी स्थान पर एक मंदिर था तो हम जमीन हिंदुओं को दे देंगे, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने भी यह साबित किया है.'    उन्होंने कहा, ‘उच्चतम न्यायालय ने भी फैसला दिया है कि नमाज के लिए मस्जिद जरूरी हिस्सा नहीं है जो कि कहीं भी की जा सकती है. सभी चीजें और दलीलें हमारे पक्ष में है.'    

VHP की धर्मसभा : भैय्याजी जोशी बोले- सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं का सम्मान करे, हम भीख नहीं मांग रहे


उन्होंने कहा, ‘अब देखना है कि सुनवाई कब होती है और फैसला कब आता है.' बैठक राजकोट में अर्ष विद्या मंदिर में हुई जिसमें करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. आरएसएस सहित हिंदुत्व संगठनों ने पिछले कुछ महीनों में मंदिर निर्माण जल्द करने को लेकर अपनी मांग तेज कर दी है और भागवत सहित कई इसके लिए कानून बनाने पर जोर दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Mohan Bhagwat, Hindu Saints, Ram Temple, Ayodhya Land Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com