यह ख़बर 15 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

इलाहाबाद में उठी प्रियंका को फूलपुर से चुनाव लड़ाने की मांग

इलाहाबाद:

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की लोकसभा सीट रही और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जानी वाली फूलपुर सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पास करके हाईकमान के पास क्या भेजा कार्यकर्ता इसको लेकर जोश में आ गए।

अब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका के लिए बाकायदा शहर में होर्डिंग लगवा रहे है, जो शायद पार्टी के नेताओं को पसंद न आए, क्योंकि इस होर्डिंग की जो पहली लाइन है उसमे कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को बीमार बताया है और राहुल गांधी को देश के चुनाव में अतिरिक्त जिम्मदारी उठाते हुए बताया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऐसे में कार्यकर्ताओं का कहना है की सूबे में कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार की कमान संभालनी चाहिए और उन्हें नेहरु की सीट फूलपुर से चुनाव भी लड़ना चाहिए। कार्यकर्ताओं का कहना है की प्रियंका गांधी के आने के बाद कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और एक बार फिर दो हजार चौदह में पार्टी सरकार बनाने की हालत में होगी।