महाराष्ट्र गृह विभाग ने कोविड काल में लॉकडाउन (Lockdown) उल्लंघन से जुड़े मामलों में दर्ज किए गए सभी केस को वापस लेने का फैसला किया है. गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने बताया कि गृह विभाग ने यह फैसला लिया है अब इसे इसी सप्ताह कैबिनेट में पेश किया जाएगा और जैसे ही मंजूरी मिल जाएगी वैसे ही फौरन केस वापस लेने शुरू कर दिए जाएंगे.
कोरोना वायरस (Coronavirus) की महामारी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया था. लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए साथ ही सरकार ने कड़ी बंदिशें लगाई गईं और इनका उल्लंघन करने वालों पर मुकदमे दर्ज कर कानूनी शिकंजा भी कसा गया. अब लॉकडाउन उल्लंघन से जुड़े मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. जिससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनके खिलाफ कोरोना नियमों को तोड़ने के लिए केस दर्ज किए गए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र गृह विभाग के इस फैसले उन लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं. जिन्होंने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया था. नतीजतन उन पर कार्रवारी कर केस दर्ज किए गए. आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले से लाख लोगों को राहत मिलेगी. अब बहुत से लोगों को कोर्ट और थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
VIDEO: बीजेपी संसदीय दल की आज हुई बैठक, PM मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं