विज्ञापन
This Article is From May 22, 2018

Air India के गोवा-मुंबई विमान में आई खराबी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग, 143 लोग थे सवार

गोवा से 143 यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान को हाइड्रोलिक विफलता के कारण आपात स्थिति में यहां उतारना पड़ा.

Air India के गोवा-मुंबई विमान में आई खराबी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग, 143 लोग थे सवार
फाइल फोटो
  • Air India के गोवा-मुंबई विमान में आई खराबी
  • प्लेन की करानी पड़ी आपात लैंडिंग
  • इसमें 143 लोग थे सवार
मुंबई: गोवा से 143 यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान को हाइड्रोलिक विफलता के कारण आपात स्थिति में यहां उतारना पड़ा. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात साढे आठ बजे के बाद विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद हवाई अड्डे पर पूरी तरह आपात स्थिति लागू कर दिया गया. प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ इसे सुरक्षित उतार लिया गया. इसमें 143 लोग सवार थे.’’ 

यह भी पढ़ें: उड़ान में देरी को लेकर एयर इंडिया पर 88 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लग सकता है

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि विमान के आपात स्थिति में उतरने के बाद मुख्य रनवे को बंद कर दिया गया था. जिसे रात नौ बजकर 40 मिनट पर दोबारा शुरू कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान विमानों के परिचालन के लिए दूसरे रनवे का इस्तेमाल किया गया.

VIDEO: AI की उड़ान के दौरान जोरदार झटके से गिरा खिड़की का पैनल
मुंबई हवाई अड्डा देश में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है जहां से रोज 980 विमानों का परिचालन होता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Plane Emergency Landing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com