Shivraj Singh Chouhan in Bengal: भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के बीच बंगाल में राजनैतिक जंग जारी है. बंगाल में रैलियों को लेकर बीजेपी और ममता बनर्जी सरकार में ठनी हुई है. बीजेपी अपने कद्दावर नेताओं की बंगाल में रैली आयोजित करवाने में जुटी हुई है, वहीं ममता बनर्जी की सरकार बीजेपी नेताओं की हेलीकॉप्टर लैंड करने की इजाजत नहीं दे रही है. दरअसल, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बाद अब शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के हेलीकॉप्टर को भी पश्चिम बंगाल में उतरने की इजाज़त नहीं दी गई है. इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान ने ममता सरकार पर हमला बोला है. शिवराज ने कहा कि ममता राज्य में बीजेपी की लोकप्रियता से घबरा गई हैं. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान आज बंगाल के मिदनापुर में रैली करेंगे और ममता बनर्जी के खिलाफ लोकसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने की कोशिश करेंगे.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'ये लोकतंत्र पर हमला है. संविधान हमें इजाजत देता है कि अलग-अलग राजनैतिक दलों के लोग अपनी बात जनता के बीच रखें. आखिर ममता जी किससे डरी हुई हैं? बंगाल सरकार ये क्यों कर रही हैं? मैं भी कल जाने वाला हूं. बहरामपुर में रैली थी, वहां हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति मुझे अभी तक नहीं दी गई है, मैदान की मंजूरी भी नहीं दी गई है. मोदी सरकार की लोकप्रियता से घबरा गई है बंगाल सरकार. वह किसी भी तरह से भाजपा के बढ़ते हुए रथ को रोका जाए, इसका प्रयास हो रहा है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
योगी आदित्यनाथ बोले, बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो टीएमसी के गुंडे गली में तख्ती लटकाकर घूमेंगे
इससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रैली की इजाज़त न मिलने के बावजूद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां रैली की. योगी यूपी से झारखंड होते हुए सड़क के रास्ते से बंगाल पहुंचे और ममता सरकार पर जमकर बरसे. सीएम योगी ने कहाकि बंगाल में हमारी सरकार आई तो टीएमसी के गुंडे तख़्ती लटकाकर घूमेंगे.
पुरुलिया की रैली में योगी आदित्यनाथ ने ममता पर पलटवार करते हुए कहा कि हम यूपी अच्छे से संभाल रहे हैं, आप बंगाल पर ध्यान दीजिए. हमारे यहां पंचायत चुनाव में एक भी हिंसा नहीं हुई, लेकिन बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दी गई... दरअसल ममता ने कल कहा था कि योगी बंगाल छोड़ें, पहले यूपी संभालें. योगी ने मंच से कहा, 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं'.
बिना इजाजत पुरुलिया में योगी आदित्यनाथ ने की रैली, मंच से लगाया नारा- 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं'
इतना ही नहीं, मंगलवार को बीजेपी के एक और नेता शहनवाज हुसैन की रैली को भी इजाजत नहीं दी गई थी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रैली आयोजित करने के लिए राज्य प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर क्षोभ प्रकट करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में कानून का शासन नहीं रह गया है, साथ ही जोर दिया कि वह मुर्शिदाबाद जायेंगे. शवनवाज हुसैन ने कहा, ‘ममता बनर्जी की सरकार ने मुर्शिदाबाद में मेरी सभा को इजाजत न देकर मुझे रोकने की कोशिश की है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं और न ही रूकने वाला हूं.' उन्होंने कहा कि भाजपा दमनकारी ममता सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी.
VIDEO: बंगाल: शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर को उतरने की मंजूरी नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं