नई दिल्ली:
समूचे उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। 18 और लोगों की मौत होने से देश में ठंड से दम तोड़ने वालों की संख्या 93 हो गई है। बुधवार को यूपी में 16 जबकि पंजाब में दो लोगों की मौत हो गई। अकेले यूपी में अब तक 61 लोगों की जान जा चुकी है ठंड के साथ घने कोहरे से रेल सेवाओं पर असर जारी है। रेलवे के मुताबिक उत्तरी भारत में करीब 50 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं हालांकि दिल्ली से उड़ानों पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। ठंड से खासकर उन लोगों का बुरा हाल है जिनके सिर पर छत नहीं है और वे खुले में रात काटने को मजबूर हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
93 लोग मरे, ठंड, उत्तरी भारत