उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1980 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमित 140 और मरीजों की मौत हो गई. यूपी में राजधानी लखनऊ के बाद नोएडा और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा संक्रमित रोज मिल रहे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान 6713 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 140 और लोगों की मौत के साथ ही यूपी में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20346 हो गई है. सबसे ज्यादा 15 मरीजों की मौत गोरखपुर में हुई है.
प्रयागराज और कुशीनगर में 12-12 मरीजों ने दम तोड़ा है. कोरोना के सबसे ज्यादा 112 नए मामले मेरठ में मिले. इसके अलावा लखनऊ में 109, नोएडा में 98, गाजियाबाद में 91, गोरखपुर में 86 और सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में 80-80 नए मरीज सामने आए हैं. यूपी में कोरोना के 41214 मरीजों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान 3.40 लाख नमूनों की जांच की गई. उत्तर प्रदेश में अब तक चार करोड़ 90 लाख 96 हजार 625 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं