विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2021

'स्पाइडर-मैन नो वे होम' बॉक्स ऑफिस पर लाई सैलाब, इन 5 वजहों से है फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home)' में इस बार टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन का किरदार निभा रहे हैं जबकि उनका साथ जेंडया दे रही हैं. फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

'स्पाइडर-मैन नो वे होम' बॉक्स ऑफिस पर लाई सैलाब, इन 5 वजहों से है फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home)' को लेकर जबरदस्त क्रेज
नई दिल्ली:

स्पाइडर-मैन ऐसा सुपरहीरो है जिसके साथ हमारा पुराना कनेक्शन रहा है. 1980 के दशक में एक समय था जब दूरदर्शन पर एनिमेटेड स्पाइडर-मैन आता था, और 15 मिनट में ही हमें दुनियाभर के सपने दे जाता था. उसी स्पाइडर-मैन को जब सिनेमा के परदे पर पर उतारा गया तो उसने बॉक्स ऑफिस पर सैलाब ला दिया. भारत में 16 दिसंबर को 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home)' रिलीज होने जा रही है. इस हॉलीवुड फिल्म में इस बार टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन का किरदार निभा रहे हैं जबकि उनका साथ जेंडया दे रही हैं. 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को जॉन वॉट्स ने डायरेक्ट किया है और यह इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में भारत में रिलीज हो रही है. इन 5 वजहों से फिल्म को लेकर देखने को मिल रहा है जबरदस्त क्रेज.

1. सुपरविलेंस की वापसी: स्पाइडर-मैन 2 में डॉक्टर ऑक्टोपस नजर आया था और अब फिर अल्फ्रेड मोलिना खतरनाक विलेन के तौर पर वापसी कर रहे हैं, और फैन्स में जबरदस्त क्रेज है. ऑक्टोपस के अलावा ग्रीन गॉबलिन और डायनमो भी स्पाइडर-मैन को टक्कर देते नजर आ सकते हैं. 

2. डॉक्टर स्ट्रेंज की एंट्री: डॉक्टर स्ट्रेंज स्पाइडर-मैन के साथ नजर आएंगे. इस कॉम्बिनेशन को देखना का फैन्स को लंबे समय से इंतजार था. बेनेडिक्टर कम्बरबैच को इस किरदार में अवेंजर्स सीरीज के बाद अब देखा जा सकेगा. 

3. तीन स्पाइडर-मैन: फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि 'स्पाइडर-मैन नो वे होम' में तीनों स्पाइडर-मैन टोबी मैगायर, एंड्रयू गारफील्ड और टॉम हॉलैंड नजर आ सकते हैं. 

4. फैन्स की पसंदीदा जोड़ी: टॉम हॉलैंड और जेंडाया की जोड़ी फैन्स के बीच फेवरिट रही है. दोनों एक बार फिर साथ नजर आएंगे. 

5. हो सकती है टॉम हॉलैंड की आखिरी स्पाइडर-मैन फिल्म: बताया जा रहा है कि टॉम हॉलैंड की बतौर स्पाइडर-मैन यह आखिरी फिल्म हो सकती है. यही नहीं, यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि यह स्पाइडर-मैन की अकेले आखिरी फिल्म भी हो सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man No Way Home, Spider Man No Way Home Premiere, 5 Reasons To Watch Spider Man No Way Home, Who Is Spider Man, Spider Man No Way Home Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com