विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2021

Box Office Collection Day 14: Spider Man No Way Home का 14वें दिन भी जलवा कायम, पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का जादू चारो तरफ छाया हुआ है. स्पाइडर मैन ने अपने जाल से फैंस के दिलों को छू लिया है बच्चे से लेकर बड़ा तक इस फिल्म का दीवाना है. यह फिल्म जब से रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है

Box Office Collection Day 14: Spider Man No Way Home का 14वें दिन भी जलवा कायम, पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा
Box Office Collection Day 14: Spider Man No Way Home का 14वें दिन भी जलवा कायम
नई दिल्ली:

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का जादू चारो तरफ छाया हुआ है. स्पाइडर मैन ने अपने जाल से फैंस के दिलों को छू लिया है बच्चे से लेकर बड़ा तक इस फिल्म का दीवाना है. यह फिल्म जब से रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म के किरदार की बात करें तो फिल्म में टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन का किरदार निभा रहे हैं जबकि जेंडाया उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में हैं. दोनों की ही केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

इस दिन इतनी रही कमाई 

  1. गुरुवार - 32.67 रुपये
  2. शुक्रवार - 20.37 करोड़ रुपये
  3. शनिवार -  26.10 करोड़ रुपये
  4. रविवार - 29.23 करोड़ रुपये
  5. सोमवार - 12.10 करोड़ रुपये
  6. मंगवार - 10.4 करोड़ रुपये
  7. बुधवार - 8.7 करोड़ रुपये
  8. बृहस्पतिवार - 8.5 करोड़ रुपये 
  9. शुक्रवार -  6.75 करोड़ रुपये 
  10. शनिवार - 10.1 करोड़ रुपये 
  11. रविवार-  10 करोड़ रुपये 
  12. सोमवार - 4.45 करोड़ रुपये 
  13. मंगलवार - 4 करोड़ रुपये 

वहीं बुधवार को इस फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की है. यानी कि फिल्म की टोटल कमाई 186.11 करोड़ रुपये हुई है.

'स्पाइडर-मैन होमकमिंग' जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले हफ्ते 117 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन फॉर फ्रॉम होम' ने 92 मिलियन डॉलर का बिजनेस बनाया था. इसी के साथ ही अब देखना ये होगा कि स्पाइडर मैन नो वे होम का टोटेल कलेक्शन कितना होने वाला है. फिलहाल उम्मीद ये है कि जल्द ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man No Way Home, Spider Man No Way Home Box Office Collection Day 14, Tom Holland, Zendaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com