'अवतार' के सीक्वल 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी है. अमेरिका के मनोरंजन पोर्टल वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक बिलियन अमेरिकी डालर से ज्यादा कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, इसे वहां पहुंचने में सिर्फ 14 दिन लगे हैं. इसके साथ, जेम्स कैमरून की फिल्म ने 2022 में रिलीज हुई किसी भी अन्य फिल्म की तुलना में इस मील के पत्थर को तेजी से पार करने का रिकॉर्ड भी बना डाला है.
वैरायटी के अनुसार, इस साल केवल सिर्फ फिल्मों ने एक बिलियन अमेरिकी डालर से अधिक की कमाई की है. 'अवतार' के सीक्वल के अलावा, सूची में 'टॉप गन: मेवरिक' और 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' शामिल हैं, जिन्होंने क्रमशः इस मुकाम को हासिल करने में 31 दिन और चार महीने से अधिक का समय लिया है. 2021 की 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के बाद से 'द वे ऑफ वॉटर' ने सबसे तेजी से इतनी कमाई की है.
वैराइटी के अनुसार, 'अवतार 2' के लिए उत्तरी अमेरिका के बाहर सबसे अधिक कमाई करने वाला देश चीन है, जहां 100.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए हैं, इसके बाद कोरिया (53 मिलियन अमेरिकी डॉलर), फ्रांस (52.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर), भारत (37 मिलियन अमेरिकी डॉलर), और जर्मनी (35.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर).
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे कई कारण हैं कि सीक्वल को पहली फिल्म की सफलता से मेल खाना मुश्किल होगा, जिसने विश्व स्तर पर 2.97 बिलियन अमेरिकी डालर की कमाई की, जिससे यह इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पूरी तरह से महामारी से उबर नहीं पाया है, और चीन जैसे महत्वपूर्ण बाजार संक्रमण का दंश फिर से झेल रहे हैं. सीक्वल रूस में भी नहीं देखा जाएगा, जहां पहली फिल्म ने 116 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं