विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2021

Box Office Collection Day 15: 'Spider Man No Way Home' ने 15 वें दिन की इतने करोड़ की कमाई, जल्द पार करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' देसी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है. इस फिल्म के पिछले पार्ट्स को देखने के बाद फैंस इसके इस पार्ट को लेकर काफी उत्साहित रहे

Box Office Collection Day 15: 'Spider Man No Way Home' ने 15 वें दिन की इतने करोड़ की कमाई, जल्द पार करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने 15वें दिन की इतने करोड़ की कमाई
नई दिल्ली:

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' देसी  बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है. इस फिल्म के पिछले पार्ट्स को देखने के बाद फैंस इसके इस पार्ट को लेकर काफी उत्साहित रहे. पेंडेमिक टाइम के चलते भी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई फिल्म के फाइन वर्क को साथ दिखाती है. स्पाइडर-मैन का बच्चे से लेकर बड़ा तक फैन है. इस फिल्म के किरदार की बात करें तो फिल्म में टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन का किरदार निभा रहे हैं जबकि जेंडाया उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में हैं. दोनों की ही केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है.

इस दिन इतनी रही कमाई 

  1. गुरुवार - 32.67 रुपये
  2. शुक्रवार - 20.37 करोड़ रुपये
  3. शनिवार -  26.10 करोड़ रुपये
  4. रविवार - 29.23 करोड़ रुपये
  5. सोमवार - 12.10 करोड़ रुपये
  6. मंगवार - 10.4 करोड़ रुपये
  7. बुधवार - 8.7 करोड़ रुपये
  8. बृहस्पतिवार - 8.5 करोड़ रुपये 
  9. शुक्रवार -  6.75 करोड़ रुपये 
  10. शनिवार - 10.1 करोड़ रुपये 
  11. रविवार-  10 करोड़ रुपये 
  12. सोमवार - 4.45 करोड़ रुपये 
  13. मंगलवार - 4 करोड़ रुपये 
  14. बुधवार - 3.28  करोड़ रुपये 

वहीं अब सभी की निगाहें फिल्म के 15वें दिन के कलेक्शन को लेकर उत्साहित हो रही हैं, तो बता दें कि फिल्म ने बृहस्पतिवार को 2.80 करोड़ का बिजनेस किया था. यानी कि फिल्म ने 189.19 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
    
यह भी जानें 

स्पाइडर-मैन होमकमिंग' जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले हफ्ते 117 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन फॉर फ्रॉम होम' ने 92 मिलियन डॉलर का बिजनेस बनाया था. इसी के साथ ही अब देखना ये होगा कि स्पाइडर मैन नो वे होम का टोटेल कलेक्शन कितना होने वाला है. फिलहाल उम्मीद ये है कि जल्द ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man No Way Home, Spider Man No Way Home Box Office, Spider Man No Way Home Day 15, Tom Holland, Tom Holland Spider-man, Tom Holland Spiderman Homecoming
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com