विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'सोलो : ए स्टार वार्स स्टोरी' का होगा प्रीमियर

अमेरिकी फिल्म 'सोलो : ए स्टार वार्स स्टोरी' का अगले माह कान्स फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी.

कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'सोलो : ए स्टार वार्स स्टोरी' का होगा प्रीमियर
कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा 'सोलो : ए स्टार वार्स स्टोरी' का प्रीमियर
  • कान्स में 'सोलो : ए स्टार वार्स स्टोरी'
  • 8 मई से 19 मई तक फिल्म महोत्सव
  • पिछले साल दीपिका ने जमाई थी धाक
नई दिल्ली: अमेरिकी फिल्म 'सोलो : ए स्टार वार्स स्टोरी' का अगले माह कान्स फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाएगी. 'डेडलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, वैज्ञानिक कल्पना पर आधारित फिल्म का प्रीमियर इसकी आधिकारिक रिलीज से 10 दिन पहले होगा. फिल्म का निर्देशन रॉन हावर्ड ने किया है. यह फिल्म 2016 की 'रोग वन' का अगला संस्करण है. कान्स फिल्म महोत्सव आठ मई से 19 मई तक आयोजित होगा. 

कान में ऐश्वर्या का अबतक का सफर: कभी लूटी वाहवाही तो कभी सुनने पड़े ताने

 
बता दें कि पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 70वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस पहुंची थीं. दीपिका यहां रेड कार्पेट पर फैशन ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधत्व किया था. पिछले साल रेड कार्पेट पर वॉक करने वाली पहली भारतीय सेलेब्रिटी भी थीं. कान्स में दीपिका की आउटफिट्स के लिए लोगों ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी.

VIDEO: हिट रहा सोनम का हॉट लुक...

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Solo A Star Wars Story, Cannes Film Festival
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com