विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2021

Oscar 2021: प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ करेंगी ऑस्कर नॉमिनेशन, देखें Video

प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं देश से लेकर विदेश तक अपनी एक खास पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अचीवमेंट में एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है.

Oscar 2021: प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ करेंगी ऑस्कर नॉमिनेशन, देखें Video
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पति निक जोनास के साथ करेंगी ऑस्कर नॉमिनेशन
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक ग्लोबल स्टार हैं देश से लेकर विदेश तक अपनी एक खास पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अचीवमेंट में एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर कर रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि वो और निक 93वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा करेंगी. प्रियंका के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत को एक नई पहचान दिलाई है. 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने वीडियो में आगे कहती हैं कि हम सोमवार, 15 मार्च को शाम 5:19 बजे पीडीटी पर ओस्करनॉम्स की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं. प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें उनके पति भी साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में प्रियंका फूल एक्साइटमेंट के साथ कहती हैं कि मुझे बताओ क्या हम ऑस्कर की नॉमिनेशन की घोषणा करने वाले हैं तभी निक कहते हैं कि हम पहले ही सबको बता चुके हैं. फिर प्रियंका खुशी से कहती हैं हमें यहां लाइव देखें. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' है. जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने लंदन में खत्म की है. प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था. जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra And Nick Jonas, Priyanka Chopra, Nick Jonas, Oscars 2021, Priyanka Chopra Announce Oscar 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com