विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2025

रोजाना 10,000 कदम चलने से शरीर में क्या बदलाव होता है? फायदे जान आप भी कल से ही पूरा करने लगेंगे टारगेट

10000 Steps Chalne Ke Fayde: फिजिकल थेरेपिस्ट केली स्टर्म के अनुसार, रोजाना स्टेप्स की संख्या बढ़ाने से मृत्यु दर कम होती है, हार्ट रिलेटेड डिजीज कम होती हैं और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है. यह लाभ 7,500 से 10,000 स्टेप प्रतिदिन तक सबसे ज्यादा देखे गए हैं.

रोजाना 10,000 कदम चलने से शरीर में क्या बदलाव होता है? फायदे जान आप भी कल से ही पूरा करने लगेंगे टारगेट
Benefits of Walking 10,000 Steps: रोजाना ज्यादा चलने से निष्क्रियता कम होती है.

Health Benefits of Walking 10,000 Steps: आजकल फिटनेस ट्रैकर और हेल्थ ऐप्स लोगों को रोजाना 10,000 कदम चलने के लिए कहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या लॉजिक है? 1960 के दशक में एक जापानी कंपनी ने 'मैनपो-केई' नामक एक पेडोमीटर (कदम गिनने वाला उपकरण) बनाया, जिसका मतलब 10,000 स्टेप्स मीटर है. अब सवाल यह है कि क्या 10,000 स्टेप्स चलना फायदेमंद है? आइए, इसका जवाब जानते हैं. आधुनिक शोध से पता चलता है कि ज्यादा चलने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. फिजिकल थेरेपिस्ट केली स्टर्म के अनुसार, रोजाना स्टेप्स की संख्या बढ़ाने से मृत्यु दर कम होती है, हार्ट रिलेटेड डिजीज कम होती हैं और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है. यह लाभ 7,500 से 10,000 स्टेप प्रतिदिन तक सबसे ज्यादा देखे गए हैं.

रोजाना ज्यादा स्टेप चलने के फायदे (Benefits of Walking More Steps Every Day)

रोजाना ज्यादा चलने से निष्क्रियता कम होती है और अच्छी आदतें बनती हैं. शोध में बताया गया है कि 10,000 कदम चलने का टारगेट लोगों को टीवी देखने या मोबाइल स्क्रॉलिंग जैसी बेकार की आदतों से बचने में मदद कर सकता है. इससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आलस्य दूर होता है, जिससे शरीर सक्रिय रहता है और कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है.

यह भी पढ़ें: आंतों की सफाई करने के लिए रात को सोने से पहले पिएं ये चीज, पेट की सारी गंदगी निकल जाएगी बाहर

साल 2022 में सर्कुलेशन नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, हर हफ्ते 150 से 300 मिनट तक मध्यम व्यायाम करने से हार्ट डिजीज से मृत्यु का खतरा 22 प्रतिशत से 31 प्रतिशत तक कम हो सकता है. वहीं, 2023 में जेएएमए ओंकोलॉजी में छपे एक शोध में बताया गया है कि एक से दो मिनट की तेज चाल से भी कैंसर का खतरा कम हो सकता है.

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि जरूरी नहीं कि 10,000 कदम ही चला जाए, इससे ज्यादा भी चला जा सकता है. ज्यादा एक्टिव रहना निश्चित रूप से सेहत के लिए फायदेमंद है और इससे उम्र बढ़ाई जा सकती है.

Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Walking 10, 000 Steps Daily, What Happens When You Walk 10, 000 Steps Every Day, Health Benefits Of Walking 10, Daily Walking Routine For Better Health, 10, 000 Steps A Day For Weight Loss, Walking Tips For Improved Fitness, Body Changes After Walking Daily, 10000 Steps Chalne Ke Fayde, Physical And Mental Benefits Of Walking, Walking For Better Health And Fitness, How 10, 000 Steps Impact Your Body, Pet Aur Sehat Ke Liye Walking Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com