Ganne Ka Juice: गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप और गर्मी से शरीर थकान महसूस करता है, तब गन्ने का रस सबसे अच्छा प्राकृतिक पेय साबित होता है. औषधीय गुणों से भरपूर ये ठंडा रस शरीर को न केवल तुरंत एनर्जी देता है, बल्कि सेहत का भी ध्यान रखता है. आयुर्वेद में गन्ने के रस को सदियों से विभिन्न बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है. गन्ने का रस शरीर को तरोताजा करने के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. यह लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है, पाचन तंत्र को सुधारता है और पीलिया जैसी बीमारी में राहत पहुंचाता है.
गन्ने का रस पीने के फायदे
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गन्ने का रस एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह क्षारीय पेय होने के कारण इम्युनिटी बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में भी सहायक है.
ये भी पढ़ें: अलमारी में इधर-उधर बिखरे रहते हैं कपड़े, तो अपनाएं ये तरीके, ढूंढने में भी होगी आसानी
गन्ने के रस से सिर्फ चीनी ही नहीं, बल्कि गुड़, शीरा जैसे कई उपयोगी उत्पाद भी बनते हैं. आयुर्वेद में गन्ने के रस को मूत्रवर्धक, शीतलक, रेचक और टॉनिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. यह पेशाब में जलन, पेशाब न आने की समस्या और रक्तस्राव में भी राहत देता है. यूनानी चिकित्सा में इसे पीलिया के मरीजों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है. आधुनिक अध्ययनों में भी गन्ने में सूजन-रोधी, दर्द निवारक और लिवर की रक्षा करने वाले गुण पाए गए हैं.

Photo Credit: ians
गर्मियों में गन्ने का रस पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और गर्मी से होने वाली थकान दूर होती है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव कम करने में मददगार है.
विशेषज्ञों का सुझाव है कि गन्ने का ताजा और शुद्ध रस ही पीना चाहिए. बाजार में मिलने वाले मिलावटी रस से बचें. गन्ने का रस नींबू या अदरक के साथ मिलाकर पीने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं. गन्ना न सिर्फ मीठा पेय है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक औषधि भी है. गर्मी के मौसम में नियमित रूप से इसके रस का सेवन करने से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं