Beauty Tips: जीवन के 70 वसंत देख चुकी रेखा (Rekha) की सुंदरता आज भी लोगों को चकाचौंध कर देती है. रेखा ने फिल्म सावन भादों के साथ 1970 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और अपनी एक्टिंग स्किल और ब्यूटी (Rekha's Beauty) से देखने वालों को कायल करती रही हैं. आज भी किसी भी इवेंट में उनके शमिल होने पर उनका लुक चर्चा का विषय बन जाता है और आम लोगों से लेकर सेलेब्स उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. इस खूबसूरत अदाकरा ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी एवर ग्रीन ब्यूटी का राज शेयर किया था. रेखा के अनुसार वे पारंपरिक चीजों पर ज्यादा भरोसा करती हैं और तन की सुंदरता के लिए मन की सुंदरता को अहम मानती हैं. आइए जानते हैं रेखा ने अपने सदाबहार ब्यूटी के बारे में क्या बताया.
रेखा ने बताए अपने ब्यूटी टिप्स | Rekha Shared Her Beauty Tips
जो भी करें आराम से करें
रेखा के अनुसार उन्हें उम्र के बढ़ते आकड़े परेशान नहीं करते हैं . कुछ चीजे मददगार होती हैं जैसे अच्छे जीन और उससे भी ज्यादा अच्छे विचार. हम वहीं बन जाते हैं जिन पर हम विश्वास करते हैं. रेखा के अनुसार वे वही शेयर कर सकती हैं जो उनके लिए काम किया है, लेकिन कुछ चीजे मदद करती हैं. शाम को 7.30 बजे से पहले खाना इसमें शामिल है. इसमें कैसे और क्या खाते हैं यह भी जरूरी है. इसके साथ ही चाहे खाना हो, योग करना हो या सोना हो, किसी भी काम में जल्दीबाजी की जगह उसे आराम और सुकून से करना जरूरी है. हमेशा आरामदायक, शांतिपूर्ण वातावरण में सोएं और सोने से पहले प्रार्थना करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: बेहद सेंसिटिव होते हैं ये 10 टॉपिक, पब्लिक में डिस्कस करने से पहले 10 बार सोचें
पारंपरिक चीजों पर भरोसा
रेखा के अनुसार वे पारंपरिक दक्षिण भारतीय माहौल में पली-बढ़ी हैं और कुछ हद तक पुराने मूल्यों का पालन करती है. शुरुआत से ही उनकी मां दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार उन्हें तेल से नहलाती थीं. बीमार पड़ने पर साबुन की जगह हरे चने के आटे का इस्तेमाल किया जाता था. पेट दर्द के लिए नीम की चटनी, गले की खराश के लिए अदरक का पाउडर या चंदन लेपे जैसे प्राकृतिक उपचार किया जाता था. सप्ताह में एक बार इंटरनल सिस्टम की क्लीनिंग के लिए कैस्टर ऑयल पिलाया जाता था. उस समय मुझे इससे डर लगता था. वैसे चमकती स्किन के लिए दिल का साफ होना और हेल्दी लाइफ स्टाइल भी जरूरी है.
कोई शॉर्टकट नहीं है
रेखा के अपुसार फिटनेस कायम रखने के लिए कोई कोई शॉर्टकट काम नहीं करता है. इसके लिए रेगुलर करते रहना ही सबसे बड़ा राज है. फिटनेस के लिए जो भी किया जाए उसमें रेगुलर करते रहने के साथ साथ पेशेंस रखना जरूरी है. उन्होंने बताया कि संयम जरूरी है, लेकिन वह खुद पर बहुत कठोर नहीं होती है और कभी-कभी चॉकलेट का मजा लेती हैं. रेखा ने बताया कि कार्डियो, डांस और योग के माध्यम से अपनी बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालना सुनिश्चित करती हैं. इसमें ध्यान से भी मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि फूड हैबिट और लाइफस्टाइल में बदलाव के लिए बेहतर विकल्प चुनने के लए तैयार रहती हैं. यह उम्र बढ़ने के नेचुरल प्रोसेस को रोकने के लिए नहीं बल्कि जो है उसका सबसे अच्छी तरह से यूज करने के लिए और अपनी वीक पॉइंट्स पर काम करने के लिए करती हैं.
खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने वाली मशहूर दवा कौन सी है? डॉक्टर ने बताया कौन लोग ले सकते हैं...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं