Ear Infection: कान में इंफेक्शन होना काफी आम है. कान में पानी जाने की वजह से उसनें सड़न पैदा हो जाती है जो दर्द का कारण बन सकती है. इसके अलावा कान में किसी तरह का इंफेक्शन भी इसकी वजह बन सकता है. कान हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इसलिए इसका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. यह एक नाजुक अंग भी है इसलिए इसकी साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए. कान में किसी भी तरह की तकलीफ होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी आपको इस दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
कान दर्द के घरेलू उपाय | Ear Pain Home Remedies
सरसों का तेल
कानों में जमा गंदगी को निकालने में सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है. काान में 2-3 बूंदे कानों पर डालना फायदेमंद हो सकता है. जिस कान में दर्द हो रहा है उसमें सरसों के तेल की कुछ बूंदे डाल कर रखें और 10-15 मिनट तक इसको झुकाकर रखें. तेल को ध्यान से कानों के किनारों पर डालें जिससे तेल कानों के अंदर ना जाए. तेल कान से गंदगी को निकालने में मदद कर सकता है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
लहसुन
लहसुन में भी कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कान के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप 2-3 लहसुन की कलियों को सरसों के तेल में डालकर गर्म करें और इंफेक्टेड कान में 2-3 बूंद तेल डालें. लहसुन दर्द को कम करने में असरदार साबित होता है और इससे तुरंत आराम भी मिलता है.
नमक
कम ही लोग इस घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं. कान दर्द दूर करने के लिए आंच पर थोड़े नमक को पकाएं. इस नमक में रूई का टुकड़ा डालें और इस रूई को कान पर लगभग 10 मिनट लगाकर रखें. नमक कान की सूजन कम करने में खासकर कारगर है. खास ध्यान रखें कि आप नमक का पानी कभी भी कान में डालने की गलती ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं