Hazelnuts Health Benefits: ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं. इनमें काजू, बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे मेवे आमतौर पर हमारी डाइट का हिस्सा होते हैं, लेकिन एक ऐसा नट्स है जिसे भारत में उतना प्रचलित नहीं माना जाता, लेकिन यह पोषण और सेहत के मामले में काजू-बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. हम बात कर रहे हैं हेजलनट्स (Hazelnuts) की. हेजलनट्स न केवल शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं, बल्कि यह हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं. बहुत से लोग सिर्फ काजू-बादाम को ही सब कुछ मान लेते हैं और रोजाना उनका ही सेवन करना पसंद करते हैं. हालांकि ये दोनों भी सेहत के लिए कमाल हैं, लेकिन अगर आपको काजू बादाम खाना पसंद नहीं है तो आप चमत्कारिक हेजलनट का सेवन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि हेज़लनट्स क्यों आपकी डाइट में शामिल होने चाहिए और इसके कौन-कौन से फायदे होते हैं.
यह भी पढ़ें: बाहर निकला मोटा पेट अंदर पतला करने के लिए 1 महीने तक रोज पिएं इस चीज का पानी, शेप में आने लगेगी बॉडी
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हेजलनट्स में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients In Hazelnuts)
प्रोटीन: मांसपेशियों की मजबूती और मरम्मत के लिए.
विटामिन ई: त्वचा और बालों के लिए लाभदायक.
कैल्शियम और मैग्नीशियम: हड्डियों की मजबूती के लिए.
ओमेगा-3 फैटी एसिड: दिल के स्वास्थ्य के लिए.
एंटीऑक्सिडेंट्स: शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने के लिए.
डाइटरी फाइबर: पाचन सुधारने और वजन संतुलित रखने में मदद करता है.
हेजलनट्स खाने के शानदार फायदे | Amazing Benefits of Eating Hazelnuts
1. हड्डियों को बनाए मजबूत
हेजलनट्स में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है.
2. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
हेजलनट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और दिल की बीमारियों से बचाते हैं.
यह भी पढ़ें: मूंगफली और बादाम खाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, शरीर को होते हैं ये गंभीर नुकसान
3. एनर्जी का अच्छा स्रोत
हेजलनट्स में हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखते हैं। यह खासतौर पर एथलीट्स और व्यायाम करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है.
4. ब्रेन के लिए लाभकारी
हेजलनट्स में विटामिन B6 और मैग्नीशियम होते हैं, जो दिमाग को तेज और हेल्दी बनाते हैं. यह याददाश्त और एकाग्रता में सुधार करता है.
5. त्वचा और बालों के लिए वरदान
हेजलनट्स में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं. यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.
6. डायबिटीज के जोखिम को कम करता है
हेजलनट्स में डाइटरी फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है.
यह भी पढ़ें: 1 महीने तक रोज 4 भीगे खजूर खाने से कौन से चमत्कारिक फायदे मिलते हैं, क्या आप जानते हैं?
7. पाचन सुधारता है
फाइबर से भरपूर हेज़लनट्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करते हैं. आप रोज हेजलनट का सेवन कर पेट की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.
हेजलनट्स को डाइट में कैसे शामिल करें? | How To Add Hazelnuts In Your Diet?
- स्नैक्स के रूप में: इन्हें ऐसे ही कच्चा खा सकते हैं.
- स्मूदी में मिलाकर: सुबह की स्मूदी में हेज़लनट्स डालें.
- डेजर्ट्स में: केक, कुकीज़ और चॉकलेट में हेज़लनट्स का उपयोग करें.
- सलाद में: कटे हुए हेज़लनट्स सलाद के ऊपर डालें.
- हेज़लनट बटर: इसे ब्रेड के साथ खाएं.
हेजलनट्स एक ऐसा मेवा है, जिसे अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने शरीर और हड्डियों को पावरफुल बना सकते हैं. यह न केवल पोषण से भरपूर है, बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है. अगर आप काजू और बादाम के अलावा किसी और मेवे की तलाश में हैं, तो हेजलनट्स को जरूर आजमाएं.
ध्यान दें: हेजलनट्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि इनमें कैलोरी ज्यादा होती है. किसी भी नई चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने वाली मशहूर दवा कौन सी है? डॉक्टर ने बताया कौन लोग ले सकते हैं...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं