टीवी शोज जैसे House M.D., Grey's Anatomy, Friends और How I Met Your Mother में ब्रेस्ट इम्प्लांट का जिक्र कई बार देखने को मिलता है असल जिंदगी में भी भारत और विदेश की कई पब्लिक फिगर्स ने ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी के बारे में खुलकर बात की है. 2025 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में ग्लोबल ब्रेस्ट इम्प्लांट मार्केट की वैल्यू 2.66 बिलियन डॉलर थी, जो 2033 तक 5.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है.
Huda Kattan ने बताया था कि साल 2019 में उन्होंने नाक और ब्रेस्ट सर्जरी एक साथ करवाई थी. जब उन्होंने अपना ब्रैंड लांच किया था. क्योंकि वो ब्रेस्ट फीड कराती थीं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि उनके ब्रेस्ट इम्प्लांट फट गए, जिससे दर्द और इंफेक्शन हो गया. उन्होंने बताया, “मुझे दर्द महसूस हुआ, तब चेकअप कराया और पता चला कि इम्प्लांट फट चुके हैं अंदर सूजन और इंफेक्शन भी शुरू हो गया था.”
ब्रेस्ट इम्पलांट क्या है? ये कितना रिस्की है और इसका लाइफस्पैन क्या है ये जानने के लिए NDTV ने आकाश हेल्थकेयर ( दिल्ली) के डॉक्टर चिरायु परवल (Consultant, Plastic Surgery) से बात की.
ब्रेस्ट इम्प्लांट क्या होते हैं?
ब्रेस्ट इम्प्लांट आर्टिफिशियल डिवाइस होते हैं, जिन्हें सर्जरी के जरिए ब्रेस्ट में लगाया जाता है ये सिलिकॉन शेल में होते हैं, जिनमें सलाइन (नमक वाला पानी) या सिलिकॉन जेल भरा होता है.
कई ब्रेस्ट कैंसर के सर्वाइवर जिनका ब्रेस्ट निकाल दिया गया होता है वो ब्रेस्ट इम्प्लांट के जरिए ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्शन कराते हैं. इसके अलावा बॉडी शेप को बेहतर बनाने ये बदलने के लिए और जेंडर आइडेंटिटी (LGBTQIA+ community) वाले लोग भी ब्रेस्ट इम्प्लांट कराते हैं.
ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने के बाद दर्द, सूजन, नीले निशान या हल्की ब्लीडिंग हो सकती है. ऐसी किसी भी कंडीशन या डिसकंफर्ट के दिखने पर तुरंत अपने प्लास्टिक सर्जन से कंसल्ट करना टाहिए.
ब्रेस्ट इम्प्लांट कितने समय तक चलते हैं?
डॉक्टरों के अनुसार, ब्रेस्ट इम्प्लांट जीवनभर नहीं चलते हैं. डॉ. आकाश ने कहा कि, ब्रेस्ट इम्प्लांट पूरी लाइफ नहीं चलते हैं. आमतौर पर 10 साल का समय बताया जाता है, लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर 10 साल में बदलना ही पड़े, उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे इसका समय बढ़ता है, जोखिम भी बढ़ता जाता है. जैसे-
- इम्प्लांट फटना
- आसपास का टिशू सख्त होना
ऐसी किसी भी कंडीशन में आपको तुरंत एक्सपर्ट के पास जाकर चेकअप कराना चाहिए.
Huda Kattan ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने भी 10 साल के बाद चेकअप नहीं कराया था और 12 साल बाद उनको दर्द हुआ और चेकअप कराने पर पता चला कि इम्प्लांट फट चुके हैं.
ब्रेस्ट इम्प्लांट के खतरे

हर सर्जरी की तरह इसमें भी रिस्क होते हैं. प्लास्टिक सर्जन ने बताया कि इस तरह की सर्जरी में कुछ कॉमन प्रॉबलम्स का सामना करना पड़ सकता है-
- इंफेक्शन
- ब्लीडिंग
- इम्प्लांट का फटना
- ब्रेस्ट का आकार बदलना
- टिशू सख्त होना
- सेंस्टिविटी में बदलाव
उन्होंने बताया कि कुछ लोग इम्प्लांट के बाद काफी बीमारी हो जाते हैं. ऐसी कंडीशन में इम्प्लांट निकालना पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप इनपर हमेशा नजन बनाएं रखें. साथ ही समय-समय पर सर्जन से चेकअप कराते रहें ताकि आप इंफेक्शन या इनको फटने से बचा सकें.
ये भी पढ़ें: AIIMS दिल्ली में जल्द शुरू हो सकती है फेस ट्रांसप्लांट सर्जरी, कई मरीजों को मिलेगी नई सूरत, नई जिंदगी
क्या 10 साल से पहले भी इम्प्लांट फट सकते हैं?
डॉ. आकाश ने बताया कि हाँ, इम्प्लांट कभी भी फट सकते हैं. इसके कारण हो सकते हैं:
- चोट लगना
- खराब क्वालिटी
- ज्यादा दबाव
- समय के साथ घिसना
डॉक्टर अल्ट्रासाउंड या MRI से इसकी जांच करते हैं.
इम्प्लांट फटने पर शरीर पर क्या असर पड़ता है

जब सलाइन इम्प्लांट फटता है तो इसका पानी लीक होकर शरीर में चला जाता है और ब्रेस्ट छोटे दिखने लगते हैं.
सिलिकॉन इम्प्लांटजब सिलिकॉन इम्प्लांट फटता है तो जेल बाहर फैल सकता है. इसके साथ ही दर्द, सूजन, गांठ पड़ना और ब्रेस्ट का शेप बदल जाता है.
एक्सपर्ट ने बताया कि अगर इंफेक्शन हो जाए तो पहले उसे ठीक किया जाता है, फिर जरूरत होने पर नया इम्प्लांट लगाया जाता है.
ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाना पूरी तरह पर्सनल चॉइस है, लेकिन इसके रिस्क को समझना जरूरी है नियमित चेकअप और डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि आगे चलकर कई बार सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं