विज्ञापन

बहू फिल्मी गानों पर बनाती थी रील्स, लोगों के तानों से परेशान सास-ससुर ने खा लिया जहर

हरियाणा के पानीपत जिले के नारा गांव में एक दंपति ने जहर खाकर जान दे दी. परिजनों ने बहू और उसके मायके पर मारपीट और प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं.

बहू फिल्मी गानों पर बनाती थी रील्स, लोगों के तानों से परेशान सास-ससुर ने खा लिया जहर
प्रतीकात्मक तस्वीर

पानीपत में बहू के रील के शौक के चलते सास-ससुर की जान चली गई. जब कई बार टोकने पर भी बहू नहीं मानी तो दंपति ने सुसाइड कर लिया. आरोप है कि घटना से पहले भी बहू और ससुराल पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था. झगड़े से तंग आकर बहू के सास-ससुर ने सल्फास की गोलियां खा ली. दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. शनिवार रात को सिविल हॉस्पिटल में महिला सुमन (44) की मौत हो गई. जबकि उसके पति राजेश (44) ने रविवार को पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया.

सुसाइड से पहले सास का वीडियो वायरल

आरोपी बहू की सास सुमन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि सुसाइड से कुछ वक्त पहले ही सुमन ने वीडियो बनाया था. पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है. शिकायतकर्ता का कहना है, "वो रील्स बनाती रहती है और गांव में बेइज्जती हो रही है. मृतक दंपति का बेटा भी स्नेहा को समझाता था और पहनावे पर आपत्ति जाहिर करता था. "

इंटरनेट के जरिए दोस्त, फिर हो गया प्यार

खास बात यह है कि शादी में भी सोशल मीडिया की भूमिका रही. करीब दो साल पहले आशीष और स्नेहा की ऑनलाइन दोस्ती हुई. दोनों में प्रेम संबंध बने और पिछले साल जनवरी में परिवार की सहमति से दिल्ली में शादी हुई. मृतकों के परिजनों का कहना है कि शहरी माहौल में पली स्नेहा गांव में ढल नहीं पा रही थी और उसकी वजह से लोगों के ताने सुनने पड़ते थे. इसी वजह से सालभर के भीतर ही परिवार में विवाद पैदा हो गया. 

बहू ने सास के साथ की मारपीट 

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्नेहा कई बार सास सुमन से बदसलूकी व मारपीट कर चुकी है. शनिवार (9 मई) दोपहर बाद घर में फिर किसी बात पर विवाद हुआ. मामला इस कदर बढ़ा कि दंपति ने जहर खा लिया. मामले में बहू और उसके परिजनों को नामजद किया गया है.    

यह भी पढ़ेंः दानापुर का अनोखा ATM यहां पैसे नहीं, कटते हैं बाल और बनती है दाढ़ी

लेखक के बारे में
img
Ankur Kapoor
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panipat Suicide Case, Panipat News, Haryana News, Family Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com