विज्ञापन

शिमला में PWD मंत्री की गाड़ी का कटा चालान, सील सड़क में गाड़ी ले जाने पर पुलिस ने की कार्रवाई

शिमला में मंगलवार को PWD मंत्री विक्रमदित्य सिंह की गाड़ी का सील सड़क पर चलने के कारण चालान काटा गया. चालान के समय गाड़ी में उनकी मां मौजूद थी. पढ़िए गुरप्रीत चिन्ना की रिपोर्ट

शिमला में मंगलवार को PWD मंत्री विक्रमदित्य सिंह की गाड़ी का सील सड़क पर चलने के कारण चालान काटा गया.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को एक घटना सामने आई. जिसमें प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री विक्रमदित्य सिंह की गाड़ी का चालान काटा गया. आरोप है कि यह गाड़ी उस सड़क से गुज़री जो प्रशासन द्वारा पूरी तरह सील की गई थी. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने गाड़ी को प्रतिबंधित मार्ग पर चलते देखा और तुरंत इसका विरोध किया. 

जिस समय यह घटना हुई उस दौरान गाड़ी में मंत्री विक्रमदित्य सिंह की माता और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी सवार थीं. जैसे ही गाड़ी के सड़क पर चलने की सूचना मिली पुलिस हरकत में आई और शिली चौक के पास गाड़ी को रोककर ₹1,500 का जुर्माना लगाया. अधिकारियों के मुताबिक इस मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित है और यहां चलने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है.

सचिवालय तक पहुंचा वकीलों का आक्रोश

यह वाकया ऐसे समय में हुआ है जब शिमला के वकील अपनी विभिन्न मांगों और नागरिक मुद्दों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. वकीलों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है. इसी के विरोध में वकीलों ने 'ओक ओवर' से राज्य सचिवालय तक एक जोरदार मार्च निकाला और सचिवालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए. उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्हें अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सीधा जवाब चाहिए.

पुलिस की तैनाती और माहौल में तनाव

प्रदर्शन के दौरान सचिवालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा. इस हंगामे के बीच आम लोगों और वकीलों के बीच कहासुनी की खबरें भी सामने आईं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: नागौर पुलिस की अनोखी कार्रवाई, इलेक्ट्रिक कार का ही काट दिया पॉल्यूशन का चालान, जानिए क्या EV कारों का PUC जरूरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh News, Shimla News, Minister Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh Minister Car Fine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com