विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

गुरुग्राम के स्‍कूल में कक्षा-2 के बच्‍चे की शुक्रवार को हत्‍या के बाद विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में शुक्रवार को कक्षा-2 के एक बच्‍चे की हत्‍या के बाद लोगों को विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है. घटना के विरोध में आज सुबह स्‍कूल के बाहर सैकड़ों की संख्‍या में एकत्र हुए लोग आगजनी पर उतर आए.

गुरुग्राम के स्‍कूल में कक्षा-2 के बच्‍चे की शुक्रवार को हत्‍या के बाद विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ
पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है
  • स्थिति नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्‍या में पुलिस को बुलाना पड़ा
  • प्रदर्शनकारी स्‍कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं
  • पुलिस ने पूरी जांच के बाद सप्‍ताहभर में चार्जशीट दाखिल करने का किया वादा
गुरुग्राम: यहां के रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में शुक्रवार को कक्षा-2 के एक बच्‍चे की हत्‍या के बाद लोगों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है. घटना के विरोध में आज सुबह स्‍कूल के बाहर सैकड़ों की संख्‍या में एकत्र हुए लोग आगजनी पर उतर आए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन बसों में भरकर पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा. हिंसा को आमादा भीड़ ने स्‍कूल के करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित शराब की दुकान को आग के हवाले कर दिया. शनिवार सुबह से बड़ी संख्‍या में अभिभावकों की भीड़ स्‍कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा है.

यह भी पढ़ें : अब दिल्ली के स्कूल में हैवानियत, 5 साल की बच्ची से चपरासी ने किया रेप

एक पुलिस अफसर को लाउड स्‍पीकर पर यह घोषणा करते हुए सुना गया, 'हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि कृपया इस स्‍थान को शांतिपूर्वक खाली कर दें. हिंसा को बढ़ावा न दें. इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं हों.' प्रदर्शनकारी उस स्‍कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जहां शुक्रवार को टॉयलेट के अंदर एक सात वर्षीय बच्‍चे की हत्‍या कर दी गई. कक्षा-2 के इस छात्र का गला कथित तौर पर स्‍कूल के बस कंडक्‍टर द्वारा धारदार चीज से रेत दिया गया.  आरोप है कि इस कंडक्‍टर ने इस बच्‍चे के साथ दुष्‍कर्म का भी प्रयास किया था.

वीडियो: स्कूल में बच्चे की हत्या का आरोपी 3 दिन की पुलिस रिमांड पर



मामले में रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल नीरजा बतरा का निलंबित कर दिया गया है. स्‍कूल में सुरक्षा उपलब्‍ध कराने वाली निजी एजेंसी की सेवाएं भी निलंबित कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच करके एक सप्‍ताह के बीच चार्जशीट दाखिल करने का वादा किया है. यह भी कहा गया है कि मामले को फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurgaon School, Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com