विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 मिनट में चढ़ डालीं 1000 सीढ़ियां, जानें क्या था मकसद...

गुजरात के द्वारिकाधीश मंदिर से दौरे की शुरुआत करनेवाले राहुल ने कल चार मंदिरों में माथा टेका.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 मिनट में चढ़ डालीं 1000 सीढ़ियां, जानें क्या था मकसद...
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 मिनट में चढ़ डालीं 1000 सीढ़ियां...
  • राहुल बिना रुके चढ़ गए 1000 सीढ़ियां
  • 15 मिनट में चढ़ गए चामुंडा मंदिर की सीढ़ियां
  • तीन दिनों के गुजरात दौरे का आखिरी दिन था कल
अहमदाबाद: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन दिनों के अपने गुजरात दौरे पर के आख़िरी दिन बिना रुके 15 मिनट में 1000 सीढ़ियां चढ़कर चामुंडा माता के दर्शन किए. सुरेंद्रनगर ज़िले का चामुंडा मंदिर चोटिला में पहाड़ी पर बना हुआ है. गुजरात के द्वारिकाधीश मंदिर से दौरे की शुरुआत करनेवाले राहुल ने कल चार मंदिरों में माथा टेका.

पढ़ें- यशवंत सिन्हा के बहाने राहुल गांधी ने बीजेपी पर कटाक्ष किया, लिखा- कृपया अपनी सीटबेल्ट बांध लें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात दौरे के आख़िरी दिन एक चौपाल में महिलाओं से बात की. सुरेंद्रनगर ज़िले में राहुल गांधी से बातचीत में महिलाओं ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया. एक महिला ने पूछा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण का जो मुद्दा उठाया है वो आगे रहेगा या नहीं? जिसके जवाब में राहुल ने पूछा कि क्या सिर्फ़ उससे काम हो जाएगा?  इसके बाद राहुल ने महिलाओं से पूछा कि क्या गुजरात में महिलाएं चुनाव जीतती हैं तो अपने पति से पूछकर काम करती हैं? और क्या लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा में आरक्षण देने के बाद भी वो ऐसा ही करेंगी? महिलाओं ने नहीं कहकर जवाब दिया.

अपने इस दौरे में राहुल गांधी ने गुजरात से पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसे फैसले किसी को सुने बगैर करने’ को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री के इन कदमों ने देश की अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है.


राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यदि सुनना शुरू कर दें, तो जीएसटी और नोटबंदी से पैदा हुई आधी समस्याओं का हल हो सकता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com