विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

गुजरात के तट के निकट मर्चेंट नेवी के एक तेल टैंकर में आग लगी, क्रू के 26 लोग बचाए गए

तेल टैंकर एमटी गणेश गुजरात के कांडला में दीनदयाल बंदरगाह से 15 नॉटिकल मील की दूरी पर है. खबर है कि आग आज शाम छह बजे लगी.

गुजरात के तट के निकट मर्चेंट नेवी के एक तेल टैंकर में आग लगी, क्रू के 26 लोग बचाए गए
गुजरात के तट के निकट मर्चेंट नेवी के एक तेल टैंकर में आग लगी, क्रू के 26 लोग बचाए गए
नई दिल्ली: गुजरात के तट के निकट मर्चेंट नेवी के एक तेल टैंकर में गुरुवार को आग लग गई. एमटी गणेश नाम के इस ऑयल टैंकर में कांधला पोर्ट से 15 नॉटिकल मील दूर आग लग गई थी. हादसे में दो क्रू मेंबर घायल भी हुए हैं. टैंकर से 26 क्रू मेंबर को बचाया है. तेल रिसाव से बचने के लिए ऑयल टैंकर को एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. टैंकर में 30,000 टन हाई-स्पीड डीजल है.

तेल टैंकर एमटी गणेश गुजरात के कांडला में दीनदयाल बंदरगाह से 15 नॉटिकल मील की दूरी पर है. खबर है कि आग आज शाम छह बजे लगी. भारतीय तटरक्षक ने तत्परता दिखाई और चालक दल के सभी 26 सदस्यों को बचा लिया. दो लोग जलने की वजह से जख्मी हैं.

VIDEO- तेल से भरा टैंकर पलटने से साउथ दिल्ली में भयंकर ट्रैफिक जाम

आग की स्थिति का पता लगाने के लिए डोर्नियर विमान को लगाया गया था. रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया था कि भारतीय तटरक्षक की इंटरसेप्टर बोट सी-403 मौके पर पहुंचा दी गई थीं और समुद्री सुरक्षा एजेंसी की प्रदूषण नियंत्रण टीम को सक्रिय कर दिया गया था.

इनपुट- भाषा

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com