गुजरात के अहमदाबाद में आज अदाणी ग्रुप की अदाणी यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह (Adani University 1st Convocation) हुआ.इस दौरान यूनिवर्सिटी के छात्रों को डिग्री के साथ गोल्ड और सिल्वर मेडल दिए गए. एमबीए के तीन छात्रों को गोल्ड मेडल और एक छात्र को सिल्वर मेडल दिया गया. इसके अलावा दीक्षांत समारोह में 65 छात्रों को उनकी डिग्री का प्रमाण पत्र दिया गया.इस समारोह में खास मेहमान, सीईई के फाउंडर और डायरेक्टर कार्तिकेय साराभाई और अदाणी यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष प्रीति गौतम अदाणी मुख्य रूप से शामिल हुए.
अदाणी यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह
इस खास मौके पर सभी का स्वागत करते हुए अदाणी यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष प्रीति अदाणी ने कहा कि ये अदाणी यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह है. आज का दिन बहुत ही खास है. आज हमारा यूनिवर्सिटी का विजन साकार हुआ है. इस यात्रा की शुरुआत का आज पहला दिन है. इसीलिए अदाणी यूनिवर्सिटी के इतिहास में यह दिन बहुत ही खास है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सीनियर लीडरशिप, फैकल्टी मेंबर्स को बधाई
अदाणी यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष ने कहा जैसा कि सभी को पता है कि यह यूनिवर्सिटी साल 2022 में पूरी तरह से अप्रूव हुई थी. काफी कोशिशों से बाद आज यह दिन आया है. मैं सीनियर लीडरशिप, फैकल्टी मेंबर्स और पूरे एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ को इस दिशा में काम करने के लिए बधाई देती हूं.

सपनों और उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने का पल
छात्रों को बधाई देते हुए अदाणी यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष ने कहा कि यह शानदार मौका आपके सपनों, आपके विश्वास और आपकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने का है. सभी जानते हैं कि शिक्षा इंटेंजिबल है. लेकिन मानवता की प्रगति समाज के अंतिम व्यक्ति पर वास्तविक तौर पर प्रभाव डालती है.
'आप सभी छात्र सीनियर बन जाएंगे'
प्रीति गौतम अदाणी ने कहा कि, अदाणी यूनिवर्सिटी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं. यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह के दौरान मुझे यह कहते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि हम युवा मस्तिष्क में ये गुण डालने के लिए तैयार हैं.अब ये सभी छात्र सीनियर बन जाएंगे.
'सफलता और समृद्धि की कामना'
प्रीति अदाणी ने कहा कि सीनियर्स प्रेरणा स्त्रोत होते हैं. मुझे यकीन है कि आप लोग वेल्यूज को अपने भीतर समाहित कर उदार बनेंगे. इसी के साथ उन्होंने सभी छात्रों की सफलता और समृद्धि की कामना की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं