विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

राहुल के मंदिर दौरों पर अरुण जेटली का तंज, बोले- जब भाजपा है तो 'क्लोन' की क्या जरूरत

भाजपा के हिंदुत्व के प्रति झुकाव का संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि जब मूल (ओरिजनल) मौजूद है तो लोग प्रतिरूप (क्लोन) को भला क्यों तरजीह देंगे.

राहुल के मंदिर दौरों पर अरुण जेटली का तंज, बोले- जब भाजपा है तो 'क्लोन' की क्या जरूरत
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
  • अरुण जेटली ने राहुल गांधी के मंदिर दौरों पर कसा तंज.
  • अरुण जेटली ने कहा- हिंदु्त्व के लिए भाजपा है तो क्लोन की क्या जरूरत
  • गुजरात चुनाव से पहले राहुल गांधी पर जेटली ने सीधा निशाना साधा है.
अहमदाबाद: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने  गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. शनिवार को गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगातार मंदिरों के दौरे पर तंज कसते हुए जेटली ने हमला बोला. भाजपा के हिंदुत्व के प्रति झुकाव का संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि जब मूल (ओरिजनल) मौजूद है तो लोग प्रतिरूप (क्लोन) को भला क्यों तरजीह देंगे.

जेटली ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हमेशा हिंदुत्ववादी पार्टी के रूप में देखा जाता है. इसलिए अगर मूल उपलब्ध है तो फिर कोई प्रतिरूप को क्यों पसंद करेगा." कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान गुजरात के कई मंदिरों का दौरा किया है. राज्य में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होना है.

यह भी पढ़ें - GST पर राहुल गांधी का विचार 'मूर्खतापूर्ण', क्या चप्पल और BMW कार पर समान टैक्स लगाया जा सकता है : अरुण जेटली

भाजपा ने राहुल पर चुनावी फायदे के लिए मंदिरों का दौरा करने का आरोप लगाया. जेटली ने यह भी कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है, यह 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद कई चुनाव में शिकस्त पा चुकी है. उन्होंने कहा, "भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखी है, जबकि कांग्रेस धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है." ईवीएम के साथ संभावित छेड़छाड़ के आरोपों के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "परिणाम अभी तक सामने नहीं आए हैं और उन्होंने अपनी हार के लिए बहाने बनाने शुरू कर दिए हैं." 

यह भी पढे़ं - अर्थव्यवस्था के लिए मांग, निजी उपभोग और एक्सपोर्ट में आई कमी से उबरने की चुनौती

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेसनीत सरकार के दौरान देश में विदेशी निवेश काफी घट गया था. उन्होंने कहा, "आज, हम आसानी से व्यापार करने वाले देशों में दुनिया में 42 पायदान ऊपर चढ़े हैं. 1990 में सुधारों को मजबूरी के तहत लिया गया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्गत सरकार प्रतिबद्धता से सुधारों पर काम कर रही है." उन्होंने कहा कि हमने जितनी सरकारें देखीं, उनमें संप्रग सरकार सबसे भ्रष्ट थी. जेटली ने कहा, "संप्रग सरकार एक नेताविहीन सरकार थी. यह कहा जाता था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय में थे लेकिन सत्ता में नहीं थे." 

  कांग्रेस, हार्दिक आरक्षण को लेकर गुजरात के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं : जेटली

उन्होंने कहा कि गुजरात भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है क्योंकि पार्टी दो दशक से अधिक समय से राज्य में जीत रही है और सेवा कर रही है. जेटली ने कहा, "अस्सी के दशक के दौरान, सामाजिक ध्रुवीकरण की राजनीति यहां बहुत बड़ी थी. इस क्षेत्र को भाजपा सरकार के आने के बाद इससे छुटकारा मिला और हम लगातार विकास के रास्ते पर इसे लाने की कोशिश कर रहे हैं."

VIDEO: गुजरात चुनाव : राहुल के वार पर अरुण जेटली का पलटवार (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Jaitey, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi In Gujrat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com