विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2025

क्या आप जानते हैं रोजाना भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

Soaked Raisins Benefits: शरीर में कमजोरी करते हैं महसूस तो रोजाना करें भीगी किशमिश का सेवन. इससे खून की कमी को दूर करने में भी मिल सकती है मदद.

क्या आप जानते हैं रोजाना भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? जानें किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन
Soaked Raisins Benefits: भीगी किशमिश खाने के फायदे.

Soaked Raisins Benefits: काजू, बादाम और किशमिश का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप रोजाना भीगी किशमिश का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. किशमिश को पोषण का खजाना कहा जाता है. अगर सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि भीगी किशमिश (Raisins Health Benefits) में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन.

भीगी किशमिश खाने के फायदे- (Bheegi Kismish Khane Ke Fayde)

1. वजन बढ़ाने-

अगर आप भी अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो भीगी किशमिश का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. किशमिश में मौजूद गुण वजन को बढ़ाने का काम कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Roasted Gram Benefits: शौक से खाते हैं भुना चना, तो जान लें छिलके के साथ या छिलके बिना कैसे खाएं

Latest and Breaking News on NDTV

2. कमजोरी-

शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं, तो रोजाना भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद आर्जिनिन नाम का प्रोटीन शरीर में एनर्जी को बढ़ाने में मददगार है.

3. पाचन-

आज के समय में पाचन से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. अगर आप भी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मददगार है. 

4. खून की कमी-

जिन लोगों में खून की कमी की शिकायत है उन्हें भीगी किशमिश का सेवन करना चाहिए. रोजाना सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं. महिलाओं को खासकर इसका सेवन करना चाहिए.

भारत में लॉन्च हुई मोटापा दूर करने की दवा Mounjaro, जानें इसकी कीमत, खुराक और सबकुछ | Motapa Kaise Kam Kare | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Happens If You Eat Overnight Soaked Raisin, Soaked Raisins Benefits, Soaked Raisins Benefits Hindi, Bheegi Kishmish Khane Ke Fayde, Raisins Benefits, Soak Kishmish Overnight, Raisin Water, Kishmish Pani Pine Ke Fayde, Soaked Raisins For Weight Gain, Soaked Raisins For Iron, Soaked Raisins For Weakness, Soaked Raisins In Hindi, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com