Bay Leaf Tea Benefits In Hindi: भारतीय किचन में कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें सेहत के लिए औषधि से कम नहीं माना जाता है. आमतौर पर हममें से ज्यादातर लोग किचन में मौजूद मसालों को खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आयुर्वेद में इन्हें औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. आज हम एक ऐसे ही मसाले के बारे में बात कर रहे हैं जिसे तेज पत्ता के नाम से जाना जाता है. तेज पत्ते को खाने में सुगंध और स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोजाना इसकी चाय पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, आयरन और मैंगनीज जैसे गुण पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इसकी चाय का सेवन और कैसे बनाएं.
कैसे बनाएं तेज पत्ता की चाय- (How To Make Bay Leaf Tea)
तेज पत्ता की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 साफ तेज पत्ता लें. एक पैन में एक गिलास पानी गरम करें और इसमें इन्हें डाल कर अच्छे से खौला लें. जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर एक कप में डाल लें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, काला नमक और दालचीनी पाउडर को मिलाकर सकते हैं. इसे चाय की तरह सुबह खाली पेट पी लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें-

Photo Credit: iStock
तेज पत्ता की चाय पीने के फायदे- (Tej Patta Ki Chai Pine Ke Fayde)
1. डायबिटीज-
डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. रोजाना सुबह खाली पेट तेज पत्ता की चाय पीने से डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबेटिक गुण पाए जाते हैं.
2. आंखों-
आंखें हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. आंखों को हेल्दी रखने में मददगार है तेज पत्ता से बनी चाय.
3. हार्ट-
अगर आप रोजाना खाली पेट तेज पत्ता की चाय पीते हैं, तो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
4. पाचन-
रोजाना खाली पेट तेज पत्ता की चाय पीने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.
5. मोटापा-
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट तेज पत्ता की चाय का सेवन कर सकते हैं.
महिलाओं के लिए अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने का सबसे सही और प्रभावी तरीका क्या है? डॉक्टर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं