Shardiya Navratri 2024: आज 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो गई है जो, 11 अक्टूबर को नवमी पूजन के साथ समाप्त होगी. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, आश्विन माह में शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है. नवरात्रि (Navratri) के समय मां दुर्गा के 9 रूपों की की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि नवरात्रि (Navratri) के समय माता धरती पर अवतरित होती हैं. भक्त मां की भक्ति भाव से आराधना करते हैं. माता को तरह-तरह की चीजों का भोग लगाते हैं. लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनको भूलकर भी माता को नहीं चढ़ाना चाहिए. तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में.
नवरात्रि में मां दुर्गा को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए? What should not be offered to Maa Durga during Navratri?
1. पुराने फल-
माता रानी की पूजा में ताजे फल चढ़ाना चाहिए. घर में रखे कई दिन के बासी फलों को भोग में नहीं चढ़ाना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Navratri 1st Day 2024: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और भोग

2. अपवित्र फूल-
माता की पूजा में फूल खासतौर पर चढ़ाए जाते हैं लेकिन, माता की पूजा के लिए कभी भी अपवित्र स्थान से लाए फूलों का उपयोग नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि देवी को नीचे गिरे फूलों को भी नहीं चढ़ाना चाहिए.
3. तुलसी-
नवरात्रि के दौरान माता की पूजा में भूलकर तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए. ये माता की पूजा में वर्जित मानी जाती है.
4. तामसिक भोजन-
नवरात्रि में भूलकर भी तामसिक भोजन का सेवन न करें. इस दौरान सात्विक चीजें का ही सेवन करें.
शारदीय नवरात्रि तिथि- (Shardiya Navratri 1st Day Tithi)
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना कर नवरात्रि की शुरुआत होती है. पंचांग के मुताबिक, इस साल 3 अक्तूबर को 12 बजकर 19 मिनट से लेकर 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बज कर 58 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी. उदया तिथि के मुताबिक, 3 अक्तूबर यानी गुरुवार को कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं