प्रोटीन पैक दिन की शुरूआत के लिए एक बार जरूर ट्राई करें Stuffed चुकंदर टिक्की, नोट करें रेसिपी

Beetroot Tikki: अगर आप भी अपने दिन की शुरूआत हेल्दी और टेस्टी डिश के साथ करना चाहते हैं, तो एक बार जरूर बनाएं चुकंदर टिक्की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Beetroot Tikki: चुकंदर टिक्की कैसे बनाएं. (Credit: Screenshot From yumcurry88 Instagram)

Protein Rich Beetroot Tikki: चुकंदर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी में से एक माना जाता है. इसे आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे, सलाद, सब्जी, जूस आदि. लेकिन कई बार बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी बच्चों और बड़ों को प्रोटीन से भरपूर कुछ खिलाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको प्रोटीन पैक चुकंदर टिक्की की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप आसान से कम समय में बना सकते हैं. yumcurry88 ने अपने इंस्ट्राग्राम पर वीडियो शेयर चुकंदर टिक्की की आसान रेसिपी बताई है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर चुकंदर टिक्की- (Stuffed Beetroot Tikki)

सामग्री -

टिक्की के लिए -

1. चुकंदर 1 बड़ा
2. ओट्स पाउडर 1/2 कप
3. नमक स्वादानुसार
4. काली मिर्च 1/2 छोटा चम्मच
5. पनीर 1/2 कप
6. धनिया पत्ती मुट्ठी भर
7. नमक 1/2 छोटा चम्मच
8. लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
9. चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच
10. तलने के लिए तेल

चटनी के लिए -

1. धनिया पत्ती मुट्ठी भर
2. पुदीना पत्ती मुट्ठी भर
3. नमक 1 छोटा चम्मच
4. लहसुन की 2 कलियां
5. नमक 1 छोटा चम्मच
6. नींबू का रस 2 छोटे चम्मच
7. दही 2 बड़े चम्मच

यहां देखें पोस्टः 

विधि -

  1. सबसे पहले टिक्की बनाने के लिए, चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें और एक कटोरे में डाल दें.
  2. ओट्स पाउडर, नमक और काली मिर्च डालकर आटा गूंथ लें.
  3. अब भरावन के लिए, पनीर या टोफू को मसलकर, नमक, मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिला लें. बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब टिक्की तैयार करें, बीच में भरावन रखें और अच्छी तरह ढक दें.
  5. दोनों तरफ से हल्का तल लें, आप इसे एयर फ्राई या फ्राई भी कर सकते हैं.
  6. चटनी बनाने के लिए, ब्लेंडर या चॉपर में हरा धनिया, पुदीना, नमक, लहसुन, नींबू का रस और दही डालकर अच्छी तरह पीस लें. चटनी तैयार करने के लिए ब्लेंड करें.

ये भी पढ़ें- Maghi Purnima Eating Rule: माघी पूर्णिमा के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lawrence Bishnoi का ग्लोबल वार! पुर्तगाल में पाकिस्तानी Don पर हमला | Pakistan | Breaking News