महाराष्ट्र के अमरावती में मोहम्मद अयाज नामक आरोपी ने नाबालिग लड़कियों से जुड़ा गंभीर अपराध किया है. आरोपी ने करीब 180 लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया है. राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए एसआईटी गठन की मांग की है.