विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

आलू खाने से होने वाले इन 4 नुकसानों को नहीं जानते होंगे आप

बचपन से खाते आ रहे आलू के बारे में मालूम पड़े कि ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है! तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

आलू खाने से होने वाले इन 4 नुकसानों को नहीं जानते होंगे आप
  • गठिया में पहुंचाए नुकसान
  • डाइबिटिज़ मरीज़ों के लिए खतरनाक
  • ब्लड प्रेशर करे हाई
नई दिल्ली: मेथी, फूलगोभी, पत्तागोभी, मटर, बैंगन...ऐसी अनगिनत सब्ज़ियां हैं जिनमें आलू डाला जाता है. सब्ज़ियों का राजा कहे जाने वाला आलू हर घर में रोज़ बनता है. अब बचपन से खाते आ रहे इस सब्ज़ी के बारे में मालूम पड़े कि ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रही है! तो आपका क्या रिएक्शन होगा? ये जानकर की हर दिन किसी ना किसी रुप में खाई जाने वाली ये सब्ज़ी आपके लिए फायदेमंद नहीं बल्कि हानिकारक है. यहां आपको बता रहे हैं कि आखिरकार आलू कैसे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है.  

पढ़ें ये भी - ये हैं हल्‍दी वाले दूध के 7 बेजोड़ फायदे​

वज़न बढ़ाए
आप आलू को जितना तेल में डुबोकर खाएंगे ये आपको उतना ही मोटा करते जाएगा. जी हां, आलू में मौजूद भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट शरीर को फुलाता है. आलू में अच्छी मात्रा में फाइबर और विटामिन सी भी होता है, ये भी आपके शरीर को भारी बनाने में मदद करते हैं. इसीलिए वज़न घटाने वालों की डाइट में कार्बोहाइड्रेट फूड कम दिए जाते हैं, जिसमें सबसे पहला नंबर आलू का होता है.  

पढ़ें ये भी - बदलता मौसम कर रहा है बीमार? इन 5 घरेलू तरीकों से करें अपना इलाज​
 
fat on back makes one feel uncomfortable
गठिया में पहुंचाए नुकसान
आलू में मौजूद स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट गठिया मरीज़ों के लिए अच्छा नहीं होता. यह उनके वज़न को बढ़ाकर गठिया का दर्द और भी बढ़ा देता है. इसीलिए इसे अवॉइड करें, अगर खाना ही है तो कम और बिना तेल वाला आलू खाएं. क्योंकि डीप फ्राइड और बेक्ड आलू ज़्यादा हानिकारक होते हैं.  

डायबिटीज़ में है खतरनाक
आलू का ज़्यादा सेवन शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा को बढ़ाता है. इस वजह से डायबिटीज़ के मरीज़ों के दिल पर ये जल्दी असर डालता है. क्योंकि आलू वज़न बढ़ाने का काम करता है इसीलिए डायबिटिक लोगों को यह कम खाना चाहिए. एक स्टडी के मुताबिक अगर कोई महिला ज़्यादा फ्रेंच फाइज़ और बेक्ड आलू का सेवन करती है तो बाकियों के मुकाबले टाइप 2 डायबिटीज़ (वज़न बढ़ाने वाला डायबिटीज़) होने का खतरा ज़्यादा रहता है. 

ब्लड प्रेशर करे हाई
एक स्टडी के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति हफ्ते में चार या उससे ज़्यादा बेक्ड, उबले या मैश्ड आलू खाता है तो बाकियों के मुकाबले उसे ज़्यादा हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा बना रहता है. इसीलिए इसका सेवन कंट्रोल में करें.  

देखें वीडियो - हम लोग : स्वाद, सेहत और फास्ट फूड
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Potato Bad For Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com