रविवार को धूपिया-बेदी परिवार के लिए जश्न का दिन था. आख़िरकार घर की मालकिन नेहा धूपिया एक साल बड़ी जो हो गईं. एक्ट्रेस ने अपने फैमिली के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया. आख़िरकार हमें उनके बर्थडे सेलीब्रेशन की एक झलक मिल गई. नई दिल्ली के एक होटल में नेहा बर्थडे सेलीब्रेट किया गया. फोटोज में नेहा और अंगद के सामने चॉकलेट मड केक रखा हुआ है. एक फोटो में अंगद नेहा को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इन फोटो को अंगद ने शेयर किया साथ ही इनके कैप्शन में लिखा, ''धन्यवाद...द लीला पैलेस नई दिल्ली, इसे इतना खास बनाने के लिए.
यहां देखें पोस्ट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेहा धूपिया और अंगर बेदी के सोशल मीडिया से हमेशा ही फूड रिलेटेड अपडेट मिलती रहती हैं. पिछले महीने, नेहा ने खुलासा किया कि उनकी माँ बबली धूपिया "सबसे स्वादिष्ट मिठाइयाँ बनाती हैं". एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी मां ने अपने दामाद अंगद बेदी के लिए टेस्टी कैरामेल कस्टर्ड और चीज़केक बनाया था. नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्लिप शेयर की, जिसकी शुरुआत अंगद से होती है जो डाइनिंग टेबल पर अपनी सास के बगल में बैठे हैं. नेहा ने क्लिप की शुरुआत अंगद से पूछकर की, "क्या आप कुछ कहना चाहते हैं?" इसका जवाब देते हुए अंगद ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि उन्होंने ये कैरेमल कस्टर्ड किसके लिए बनाया है?'' इसके जवाब में नेहा की मां कहती सुनाई दीं, ''ये मैंने अपने दामाद के लिए तैयार किया है.'' लेकिन अंगद ने कहा, "झूठ बोले कौवा काटे."
बता दें कि कस्टर्ड को भरपूर कैरामेल के साथ परोसा गया था, चीज़केक के ऊपर ब्लूबेरी जैम जैसा कुछ डाला गया था. नेहा ने वीडियो को इस टेक्स्ट के साथ शेयर किया, “अधिक गंभीर नोट पर, मेरी माँ सबसे स्वादिष्ट शुगर-फ्री ग्लूटेन-फ्री डेसर्ट बनाती हैं…5 मिनट बाद कुछ भी नहीं बचा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं