विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2021

Navratri 2021 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग

Navratri 3rd Day Maa Chandraghanta Puja: नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. देश भर में नवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है. नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है.

Navratri 2021 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग
Maa Chandraghanta: माता चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र बना हुआ है.
  • नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है.
  • मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.
  • मखाना खीर को आप भोग के रूप में भी चढ़ा सकते हैं.

Navratri 3rd Day Maa Chandraghanta Puja: नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. देश भर में नवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है. नवरात्रि में नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता चंद्रघंटा को राक्षसों की वध करने वाली देवी कहा जाता है. ऐसा माना जाता है मां ने अपने भक्तों के दुखों को दूर करने के लिए हाथों में त्रिशूल, तलवार और गदा रखा हुआ है. माता चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र बना हुआ है, जिस वजह से भक्त मां को चंद्रघंटा कहते हैं. इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है. इनके दस हाथ हैं. इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं. इनका वाहन सिंह है. इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है. माना जाता है कि मां की कृपा से साधक को संसार के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.

मखाना खीर नवरात्रि स्पेशल रेसिपीः

नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. माता चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र बना हुआ है, जिस वजह से भक्त मां को चंद्रघंटा कहते हैं. माना जाता है कि मां की कृपा से साधक को संसार के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. मखाना खीर रेसिपी को भारतीय डिज़र्ट में खूब पसंद किया जाता है. मखाना उन खाद्य सामग्रियों में शामिल है जिसे आप नवरात्रि व्रत के दौरान बना कर खा सकते हैं. व्रत के दौरान सात्विक भोजन खाया जाता है. मखाना खीर को आप भोग के रूप में भी चढ़ा सकते हैं. तो चलिए हम बताते हैं आपको इसे बनाने रेसिपी की.

What To Eat And Avoid In Navratri: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? यहां जानें

makhana kheer

मखाना उन खाद्य सामग्रियों में शामिल है जिसे आप नवरात्रि व्रत के दौरान बना कर खा सकते हैं.

मखाना खीर की सामग्रीः

मखाना
1/2 कप काजू
2 टी स्पून घी
1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर
3 कप दूध
स्वादानुसार चीनी
ड्राई फ्रूट्स , टुकड़ों में कटा हुआ

मखाना खीर बनाने की वि​धिः

मखाने और काजू को एक पैन में थोड़ा घी डालकर रोस्ट कर लें.

जितना जल्दी यह ठंडे हो जाएं उसमें से 3/4 मखाने और काजू के साथ थोड़ी इलाइची को ब्लेंडर में डालकर पीस लें.

एक दूसरा गहरा पैन लें, इसमें 2 से 3 कप दूध लें डालकर उबलने दें.

इसमें चीनी डालें, इसके बाद इसमें मखाने का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं.

इसमें अब बाकी रोस्ट किए हुए मखाने और काजू डालें.

इसे गाढ़ा होने तक लगतार चलाएं.

कटे हुए ड्राई से ​गार्निश करें. 

मां चंद्रघंटा पूजा विधिः

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े धारण करें. इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें. फिर विधि-विधान से मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की अराधना करें. माना जाता है कि मां की अराधना उं देवी चंद्रघंटायै नम: का जप करके की जाती है. माता चंद्रघंटा को सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप, पुष्प अर्पित करें. दूध से बनी हुई मिठाई का भोग लगाएं, 

मां चंद्रघंटा मंत्रः

पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता.

प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

नवरात्रि में इस बार बनाएं व्रत स्पेशल इडली और नारियल की चटनी- Recipe Video Inside

Navratri Vrat Diet: नवरात्रि व्रत के दौरान हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें!

Navratri Prasad For Nine Days 2021: नवरात्रि में मां दुर्गा को नौ दिन चढ़ाएं नौ अलग-अलग प्रसाद, यहां जानें पूरी लिस्ट!

Vrat-Special Breakfast: इस नवरात्रि एक बूंद तेल के साथ बनाएं ये व्रत स्पेशल ब्रेकफास्ट रेसिपी

Chaitra Navratri 2021: इस बार नवरात्रि में अपने फेवरेट फलों से बनाएं ये चार मजेदार लस्सी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri 3rd Day Puja, Navratri 2021 3rd Day Puja Vidhi, Maa Chandraghanta Puja Vidhi, Maa Chandraghanta Puja Mantra, Maa Chandraghanta Bhog Hindi, Maa Chandraghanta Puja Puja Vidhi Hindi, Navratri 3rd Day Maa Chandraghanta Puja Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com